फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव-जेहाद के शक में जिस किसान को उतारा मौत के घाट, उसके बेटे ने सुनाई दहला देने वाली दास्तां

Thu, 11 May 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 11 May 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
in pahasu of bulandshahr absconding couple found by police and full story by deceased son
pahasu - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में लव जिहाद के शक में हुई हिंसा मामले में गायब लड़की और लड़के को पुलिस ने हरियाणा से पकड़ा गया। लड़का अपने किसी रिश्तेदार के यहां लड़की को लेकर रह रहा था। इस मामले में एसएसपी ने पहासू की थानाध्यक्ष किरनपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। बता दें कि इस मामले में मृतक बुजुर्ग के परिवार पर गांव से पलायन के लिए भी अराजतत्वों द्वारा जोर डाला जा रहा है।

in pahasu of bulandshahr absconding couple found by police and full story by deceased son
pahasu

मुस्लिम बुजुर्ग गुलाम मोहम्मद की हत्या के बाद से सोही गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। असुरक्षा और दहशतगर्दी को मुद्दा बनाकर अराजकतत्व मृतक के परिवार को गांव छोड़ने के लिए उकसा रहे हैं। वहीं, बुधवार सुबह थाने पहुंचे पीड़ित परिवार को पुलिस ने आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा के  पुख्ता इंतजाम हैं। सोही गांव में बुजुर्ग की हत्या के बाद किए जा रहे भ्रामक प्रचार के बीच मृतक के परिवार के लोग बुधवार सुबह थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही खुद को असुरक्षित बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।

in pahasu of bulandshahr absconding couple found by police and full story by deceased son
pahasu

स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो कुछ लोग मृतक के परिवार को गांव छोड़ने के लिए उकसा रहे हैं ताकि गांव से पलायन करने के बाद फिजा को बिगाड़ने के लिए हवा मिल सके। यहां तक कि पीड़ित परिवार को पहासू कस्बे में जमीन दिलवाने का प्रलोभन देकर गांव छोड़कर वहीं बसने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
in pahasu of bulandshahr absconding couple found by police and full story by deceased son
pahasu

मंगलवार को गुलाम मोहम्मद मौत से पहले उस आम के बाग की रखवाली कर रहा था ‌जहां उसने अपनी जिंदगी के कई साल बिता दिए। उस दिन करीब सात से आठ भगवा गमछाधारी लोग आए और मोहम्मद को मोटरसाइकिल पर बिठा कर ले गए। पास ही एक खेत में ले जाकर उसे इतना पीटा कि उसकी कई हड्डियां टूट गईं और कई गहरे घाव छाती व अन्य जगहों पर लगे।

विज्ञापन
in pahasu of bulandshahr absconding couple found by police and full story by deceased son
pahasu

हालांकि इतना घायल होने के बाद भी गुलाम मोहम्मद में इतनी जान बची थी कि उसे आम के बाग के मालिक अनिल शर्मा को फोन किया और अपने बारे में बताया। अनिल को उसे ढूंढने में आधे घंटे लग गए फिर वो उसे लेकर अस्पताल गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed