{"_id":"638acf03b6f66504011051af","slug":"live-in-partner-murder-woman-living-in-consensual-relationship-in-delhi-accused-arrested-from-patiala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लिव इन पार्टनर की हत्या: प्रेमिका से पीछा छुड़ाना चाहता था युवक, महिला की 15 साल की बेटी को ऐसे हुआ शक और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव इन पार्टनर की हत्या: प्रेमिका से पीछा छुड़ाना चाहता था युवक, महिला की 15 साल की बेटी को ऐसे हुआ शक और...
Sat, 03 Dec 2022 09:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:52 AM IST
विज्ञापन
live in partner murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के तिलक नगर में सहमति संबंध में रहने वाले युवक ने महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद घर को बंदकर फरार हो गया। अपराध शाखा ने शुक्रवार को आरोपी को पटियाला स्थित उसके गांव अलीपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने बताया है कि वह महिला से पीछा छुड़ाना चाहता था, इसलिए उसने वारदात अंजाम दी। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर गणेश नगर में महिला की हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो शव बिस्तर पर पड़ा था। गले और जबड़े पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। महिला की पहचान रेखा रानी के रूप में हुई। रेखा 15 साल की बेटी के साथ किराए पर रह रही थी। करीब पांच साल से मनप्रीत सहमति संबंध में उसके साथ रह रहा था।
live in partner murder
- फोटो : अमर उजाला
महिला की बेटी ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी। ऐसे में वह बुधवार रात दवा लेकर सो गई थी। अगले दिन सुबह 11 बजे उसकी नींद खुली तो मां दिखाई नहीं दी। उसने मनप्रीत से मां के बारे में पूछा तो उसने बाहर जाने की बात कही।
live in partner murder
- फोटो : अमर उजाला
मनप्रीत ने किशोरी को भी दोस्तों के पास जाने के लिए कहा। मनप्रीत के हावभाव देखकर उसे शक हुआ। वह घर से बाहर निकली और रिश्तेदारों के पास गई। जब वह उन्हें लेकर घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद था। काफी समय तक जब मनप्रीत नहीं मिला तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी की तलाश शुरू की। शुक्रवार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
live in partner murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी पर दर्ज हैं कई मामले
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मनप्रीत पर हत्या के प्रयास, ठगी सहित आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वह पटियाला विश्वविद्यालय से स्नातक है। साल 1998 में वह दिल्ली आया और सेकंड हैंड कारों की बिक्री और खरीद का काम करने लगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मनप्रीत पर हत्या के प्रयास, ठगी सहित आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वह पटियाला विश्वविद्यालय से स्नातक है। साल 1998 में वह दिल्ली आया और सेकंड हैंड कारों की बिक्री और खरीद का काम करने लगा।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पिता अमेरिका में बस गए हैं। साल 2006 में उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। साल 2015 में वह रेखा के संपर्क में आया। दोनों में प्यार हो गया और सहमति संबंध में रहने लगे।