फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरे चरण के मतदान में हेमा मालिनी व राज बब्बर समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Wed, 17 Apr 2019 03:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 17 Apr 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 In second phase polls these big leaders fate on stake
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी, कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की प्रदेश की आठ सीटों पर हेमा मालिनी व राज बब्बर समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी में होने वाले चुनाव में 87 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य दांव पर है। फतेहपुर सीकरी में सबसे अधिक 15 और नगीना में सबसे कम 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। 1.40 करोड़ मतदाता 18 अप्रैल को इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। नगीना सुरक्षित सीट से भाजपा के डॉ. यशवंत सिंह, बसपा के गिरीश चंद्र और कांग्रेस की ओमवती देवी के बीच मुकाबला है। वोटिंग के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

lok sabha elections 2019 In second phase polls these big leaders fate on stake
फाइल फोटो - फोटो : SP Twitter

आईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि पिछले चरण के मुकाबले इस चरण में करीब 20 फीसदी ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है। अमरोहा में भाजपा के कुंवर सिंह तंवर, बसपा के कंवर दानिश अली और कांग्रेस के सचिन चौधरी के बीच टक्कर है। बुलंदशहर सुरक्षित सीट से भाजपा के भोला सिंह, बसपा के योगेश वर्मा और कांग्रेस के बंसी सिंह पहाड़िया के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। अलीगढ़ में भाजपा के सतीश कुमार गौतम, बसपा के अजीत बालियान और कांग्रेस के चौधरी विजेन्द्र सिंह के बीच टक्कर है। हाथरस में भाजपा के राजबीर सिंह वाल्मीकि, सपा के रामजीलाल सुमन और कांग्रेस के त्रिलोकीराम दिवाकर मुख्य रूप से मैदान में है। 

lok sabha elections 2019 In second phase polls these big leaders fate on stake
डेमो - फोटो : डेमो

आईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि बॉर्डर सीलिंग के लिए 482 अंतर्राज्यीय और 129 अंतर्राष्ट्रीय बैरियर लगाए गए हैं। यूपी 100 के दस्ते को चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील जगहों और रास्तों के अनुसार लगाया गया है। मथुरा में फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी, रालोद के नरेन्द्र सिंह और कांग्रेस के महेश पाठक के बीच रोचक मुकाबला है। आगरा सुरक्षित सीट से में भाजपा के एसपी सिंह बघेल, बसपा के मनोज कुमार सोनी और कांग्रेस की प्रीता हरित के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। फतेहपुर सीकरी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का मुकाबला भाजपा के राजकुमार चाहर से हैं, यहां गठबंधन ने बसपा के भगवान शर्मा को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 In second phase polls these big leaders fate on stake
बुलंदशहर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

अब तक सवा क्विंटल सोना और तीन क्विंटल चांदी बरामद
चुनाव घोषित होने के बाद से अब तक 32.47 करोड़ रुपये कैश और 11 लाख लीटर शराब बरामद की गई है। गैंगेस्टर एक्ट के तहत 4118 व्यक्तियों के खिलाफ 1135 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 59 अपरधियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। इस दौरान 8593 अवैध शस्त्र, 11541 कारतूस, 6518 किलो बारूद और 4146 बम जब्त किए गए हैं। 219 अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों को सीज किया गया।

विज्ञापन
lok sabha elections 2019 In second phase polls these big leaders fate on stake
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अब तक 123 क्विंटल सोना और 308 क्विंटल चांदी बरामद की गई है। 15 लाख 60 हजार 879 व्यक्तियों को 116 (3) में पाबंद किया गया। 26413 अपराधियों को एनबीडब्ल्यू में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दूसरे चरण की आठ लोकसभा सीटों की 40 विधानसभा सीटों पर अंतिम 72 घंटे के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में तीन-तीन स्थान पर 9 उड़न दस्ता दल और 9 सचल निगरानी दस्ता लगाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed