फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुष्कर्म के बाद जेल के डर से की शादी, 16 दिन बाद पत्नी को छोड़ यूं करने लगा ब्लैकमेल

Mon, 25 Sep 2017 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Mon, 25 Sep 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
man raped a girl and then left her after marriage now he is blackmailing
फाइल

मध्य जिले के चांदनी महल इलाके में दोस्ती कर एक युवक ने 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया। मामला दर्ज हुआ तो आरोपी ने समझौता कर युवती से शादी रचा ली। कोर्ट ने जब आरोपी को दुष्कर्म के आरोप से बरी किया तो आरोपी ने 16 दिन बाद ही युवती को छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी युवती को सबक सिखाने की बात कर ब्लैकमेल करने लगा।

man raped a girl and then left her after marriage now he is blackmailing
highway gang rape

वीडियो, तस्वीरें सोशल साइट पर डालने की धमकी दे रहा आरोपी 

यहां तक उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीरों को सोशल साइट्स पर डालने की धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत हौजकाजी थाना पुलिस से की। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

man raped a girl and then left her after marriage now he is blackmailing
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सपना (24)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ हौजकाजी इलाके में रहती है। सपना की समीर (बदला हुआ नाम) से दोस्ती हुई। आरोपी ने सपना के साथ धोखे से चांदनी महल इलाके में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत चांदनी महल इलाके में दर्ज करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
man raped a girl and then left her after marriage now he is blackmailing
highway gang rape

आरोपी को जेल जाने का डर सताने लगा तो उसने सपना व उसके परिवार से समझौता कर लिया। समीर सपना से शादी के लिए भी तैयार हो गया। दिसंबर 2016 में दोनों शादी हो गई। इधर 4 फरवरी 2017 को कोर्ट ने समीर को दुष्कर्म के आरोप से बरी कर दिया। कोर्ट से बरी होते ही अचानक उसके व्यवहार में बदलाव आ गया। 21 फरवरी को 16 दिन बाद ही आरोपी सपना को छोड़कर चला गया।

विज्ञापन
man raped a girl and then left her after marriage now he is blackmailing
demo pic

पूछताछ करने पर आरोपी ने उसे सबक सिखाने और बदनाम करने के लिए धमकाने लगा। सपना के परिजनों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। अलग-अलग नंबरों से कॉल कर वह सपना को परेशान करने और उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed