{"_id":"65bb5bf458d612ed210fac49","slug":"many-areas-of-uttarakhand-jammu-kashmir-and-himachal-covered-in-white-blanket-of-snow-2024-02-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से पहाड़ लकदक: बर्फ की सफेद चादर में ढके उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल, देखें शानदार तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से पहाड़ लकदक: बर्फ की सफेद चादर में ढके उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल, देखें शानदार तस्वीरें
जम्मू कश्मीर सहित हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी ने पारा गिरा दिया है। हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच तीसरे दिन भी बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, लंबे ड्राई स्पैल के बाद बीत रात श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम समेत घाटी के कई इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। उधर, उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश तो कही बर्फबारी हुई है।
2 of 7
लाहौल घाटी।
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गए हैं। जबकि अन्य क्षेत्रों में बारिश दर्ज हुई है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इस सीजन व नए साल की पहली बर्फबारी हुई है। रिज व मालरोड पर मौजूद सैलानी बर्फ के फाहे गिरते देख झूम उठे। चंबा के खज्जियार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जिले के चुराह, भरमौर, पांगी, डलहौजी में बर्फबारी लगातार जारी है। जनजातीय क्षेत्र पांगी का संपर्क अन्य भागों से कट गया है। अधिकांश पंचायतों में बिलजी आपूर्ति ठप है।
3 of 7
केदारनाथ में बर्फबारी
- फोटो : amar ujala
चारधाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम में लगभग डेढ़ फीट बर्फ जम चुकी है। बर्फबारी के बाद कई पर्वतीय मार्ग बंद हैं। गंगोत्री- यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे भी बर्फबारी के बाद से बंद है। बीआरओ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
केदारनाथ में बर्फबारी
- फोटो : amar ujala
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग फूल चट्टी से आगे बाधित है। एनएच की टीम मार्ग खोलने में जुटी हुई है। बर्फबारी के कारण लंबगांव मोटर मार्ग चौरंगी खाल के पास बंद हुआ है। वहीं बदरीनाथ मोटर मार्ग हनुमान चट्टी से आगे बर्फबारी के कारण अवरुद्ध है। मंडल चोपता मोटर मार्ग धोती धार के पास सुबह से बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 7
श्रीनगर में बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
उधर, गुरुवार रात श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम समेत घाटी के कई इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं, जम्मू में बीती रात तीन बजे से सुबह तक बारिश हुई। बिगड़े मौसम के चलते रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर में कश्मीर घाटी समेत जम्मू संभाग के कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। जम्मू में तड़के बारिश हुई और दोपहर बाद धूप खिली रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।