{"_id":"5d2ab08a8ebc3e6cba54ad7f","slug":"mla-rajesh-mishra-son-says-sister-fulfills-every-wish-but-allegation-is-unbearable","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई बोला-बहन साक्षी को मनचाही शिक्षा के लिए भेजा, महंगा मोबाइल दिलाया, लेकिन आरोप-असहनीय'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई बोला-बहन साक्षी को मनचाही शिक्षा के लिए भेजा, महंगा मोबाइल दिलाया, लेकिन आरोप-असहनीय'
Sun, 14 Jul 2019 10:03 AM IST
शाहरुख खान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 14 Jul 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल बागी की बेटी साक्षी को लेकर उसके भाई ने बड़ा खुलासा किया है। उसने कहा कि उससे यह उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। उसने जो आरोप लगाए हैं, असहनीय हैं। विधायक परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक बेटी के आरोपों से सदमे में आई सुनीता कई दिनों से कुछ खा-पी नहीं रही है, इसलिए कमजोरी की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई है। उनका इलाज कराया जा रहा है।
साक्षी मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी के भाई विक्की का कहना है कि उनकी बहन का चाहे जो आरोप हो, लेकिन उन्होंने उसे हर तरह से सपोर्ट किया। उसने पढ़ाई के लिए जयपुर जाने की इच्छा जताई तो उन्होंने ही परिवार में उसकी पैरवी की। जयपुर के जिस कॉलेज में मोबाइल प्रतिबंधित था, वहां उसे उसकी फरमाइश पर 20 हजार रुपये का मोबाइल भी दिलाया। बोले, अब वह उन्हीं पर आरोप लगा रही है और यह उनके लिए बहुत असहनीय है।
विधायक बोले- मेरे सामने घर पर नहीं फटकता था अजितेश
Rajesh Mishra
विधायक राजेश मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि अजितेश उर्फ अभि उनके बेटे विक्की का दोस्त था। हालांकि उसकी और विक्की की उम्र में काफी अंतर है। उन्होंने बताया कि उन्हें विक्की से अजितेश की दोस्ती की तो जानकारी थी, लेकिन अजितेश उनके घर पर भी अक्सर आता-जाता था, यह उन्हें अब पता लगा है। दरअसल अजितेश तभी उनके घर आता था, जब वह नहीं होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक राजेश मिश्रा
- फोटो : facebook
बेटी साक्षी के इस आरोप पर कि वह उसके साथ ज्यादा बात नहीं करते थे, उन्होंने कहा कि यह आरोप गलत है। बेटे और दोनों बेटियों से वह हमेशा दोस्ताना व्यवहार रखते थे। वह जब भी घर पहुंचते थे और कभी उन्हें कोई गुमसुम दिखता था तो वह हंसी-मजाक कर उसे बगैर हंसाए नहीं छोड़ते थे। हालांकि अब इन बातों का कोई मतलब नहीं है। जो होना था, हो चुका है। वह अब इस मसले पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। अपने काम में व्यस्त होना चाहते हैं।
विज्ञापन
साक्षी मिश्रा और अजितेश-मैरिज सर्टिफिकेट
- फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी की मां ने खाना-पीना छोड़ा, हालत बिगड़ी
साक्षी के घर से जाने और फिर वीडियो वायरल कर अपने पिता और मां पर तमाम आरोप लगाए जाने के बाद पहले से पीजीआई लखनऊ में इलाज करा रही विधायक की पत्नी सुनीता मिश्रा की हालत बिगड़ गई है। विधायक परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक बेटी के आरोपों से सदमे में आई सुनीता कई दिनों से कुछ खा-पी नहीं रही है, इसलिए कमजोरी की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई है। बरेली में ही उनका इलाज कराया जा रहा है।
साक्षी के घर से जाने और फिर वीडियो वायरल कर अपने पिता और मां पर तमाम आरोप लगाए जाने के बाद पहले से पीजीआई लखनऊ में इलाज करा रही विधायक की पत्नी सुनीता मिश्रा की हालत बिगड़ गई है। विधायक परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक बेटी के आरोपों से सदमे में आई सुनीता कई दिनों से कुछ खा-पी नहीं रही है, इसलिए कमजोरी की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई है। बरेली में ही उनका इलाज कराया जा रहा है।