फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधायक की बेटी साक्षी से शादी करने वाले अजितेश को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, पड़ोसियों ने बताया सच

Sun, 14 Jul 2019 09:14 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Jul 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
Big reveals about Ajitesh Kumar Who was married to daughter sakshi of MLA Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा (फाईल फोटो) - फोटो : social media
बेटी के लगाए आरोपों के बाद अपने बिंदास और बेधड़क अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल अपने घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। हालांकि उनके करीबी लोगों का घर और कार्यालय पर जमावड़ा लगा है। वहीं विधायक की बेटी से शादी करने वाले अजितेश को लेकर चौंकाने वाला खुलासा है। पड़ोसियों के खुलासे के बाद हर कोई हैरान है। 

 

अजितेश के चरित्र पर पड़ोसियों ने उठाए सवाल

Big reveals about Ajitesh Kumar Who was married to daughter sakshi of MLA Rajesh Mishra
विधायक राजेश मिश्रा का दावा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी चैनलों का रुख शनिवार को वीर सावरकर नगर नाम की उस कॉलोनी की ओर भी रहा जहां अजितेश उर्फ अभि का घर है। टीवी चैनलों से बातचीत के दौरान अजितेश के पड़ोसियों ने ही उसके चरित्र पर सवाल उठाए। इंजीनियर एके सिंह समेत कई लोगों का कहना था कि अजितेश नशे का आदी है और कॉलोनी में काफी दबंग तरीके से रहता था। कई लोगों से उसने मारपीट की थी तो रुतबा कायम करने के लिए अक्सर पिस्टल और नीली बत्ती लगी गाड़ी के साथ अपने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर चुका था। 
Big reveals about Ajitesh Kumar Who was married to daughter sakshi of MLA Rajesh Mishra
विधायक राजेश मिश्रा का दावा - फोटो : सोशल मीडिया
पड़ोसियों का कहना था कि कॉलोनी में ही अजितेश पर लड़कियों से छेड़खानी करने के कई बार आरोप लगे, थाने में भी ये मामले पहुंचे। एक मामले में मारपीट के बाद अजितेश ने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट भी लिखाई थी। पड़ोसियों के आरोपों पर अजितेश और उसके पिता हरीश कुमार से फोन पर कई बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके फोन पर कॉल ही रिसीव नहीं हुई। साक्षी के फोन पर भी घंटी जाती रही, लेकिन उसने भी फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Big reveals about Ajitesh Kumar Who was married to daughter sakshi of MLA Rajesh Mishra
विधायक राजेश मिश्रा का दावा - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल ने कहा कि लड़के अजितेश उर्फ अभि की कुछ साल पहले भोपाल के एक परिवार की लड़की से इंगेजमेंट हुई थी लेकिन अजितेश के विवादित होने और ज्यादा दहेज मांगने की वजह से यह इंगेजमेंट टूट गई। उन्हों अजितेश के इस इंगेजमेंट कार्यक्रम के फोटोग्राफ भी दिखाए। कहा, उसका चाल चलन बहुत पहले से ही ठीक नहीं है।
 
विज्ञापन
Big reveals about Ajitesh Kumar Who was married to daughter sakshi of MLA Rajesh Mishra
विधायक राजेश मिश्रा और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भी विधायक राजेश मिश्रा के आशियाना कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय पर आम लोगों और मीडिया वालों के बीच घिरे रहे। सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी उनसे मिलने पहुंचे। विधायक राजेश मिश्रा ने सांसद धर्मेंद्र कश्यप से तो कुछ देर बात की लेकिन बाकी लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन करते नजर आए कि वह इस मुद्दे पर और कोई बात नहीं करना चाहते। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed