सब्सक्राइब करें

मोटोजीपी रेस: जॉन अब्राहम ने बुद्ध सर्किट पर चलाई बाइक, अभिनेता और खिलाड़ियों ने बढ़ाया उत्साह, देखें तस्वीरें

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Sep 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
MotoGP Race John Abraham rides bike on Buddha Circuit actors and players rider
मोटोजीपी रेस में पहुंचे अभिनेता जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला/विवेक निगम

युवाओं के चहेते खेल मोटो जीपी को देखने और देश में इसके प्रति रुचि को बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट में सितारों का मजमा लगा। मोटोजीपी के फाइनल में पहुंचे बॉलीवुड और खेल जगत के सितारों ने ग्रांड प्रिक्स का आनंद लिया। इस दौरान जॉन अब्राहम ने बुद्ध सर्किट ट्रैक पर बाइक चलाई। इसके अलावा सर्किट पर क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन, युवराज सिंह, अभिनेता रणवीर सिंह ने मोटो जीपी रेस देखी और साथ ही दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

Trending Videos
MotoGP Race John Abraham rides bike on Buddha Circuit actors and players rider
मोटोजीपी रेस में पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला/विवेक निगम

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में रविवार को मोटोजीपी फाइनल मुकाबले के दौरान अभिनेता जॉन अब्राहम पहुंचे। उन्होंने राइडर से मुलाकात करते हुए उनकी हौसला-अफजाई की। उन्होंने बीआईसी ट्रैक पर बाइक दौड़ाते हुए कहा कि इस खेल से युवाओं को यह सबक लेना चाहिए कि ट्रैक पर सभी सुविधाओं के साथ बाइक चलाना सुरक्षित है। उन्होंने आगाह किया कि सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाकर न सिर्फ युवा अपने बल्कि दूसरों के लिए जान का खतरा बनते हैं। अमर उजाला के सवाल पर उन्होंने कहा कि व्यस्तता के चलते बाइक चलाना बहुत मिस करते हैं। यहां मौका मिला तो उन्होंने हाथ आजमा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
MotoGP Race John Abraham rides bike on Buddha Circuit actors and players rider
मोटोजीपी भारत 2023 - फोटो : अमर उजाला/विवेक निगम

उन्होंने इस खेल को प्रेरित करते हुए कहा कि भारत में मोटो जीपी पहली बार हुआ है। चैंपियनशिप होने से आने वाले समय में यहां से भी मोटर स्पोर्ट के चैंपियन निकलेंगे। जॉन ने रफ्तार के शौकीन युवाओं से कहा कि ट्रैक पर बाइक चलाना सुरक्षित है। इनके पास सुरक्षा के बहुत सारे उपाय रहते हैं। सड़कों पर नियंत्रित तरीके से बाइक चलाएं। आने वाले समय में युवाओं का रुझान इस खेल की ओर बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि उनका सपना अकादमी शुरू करने का है। वह मोटोजीपी में एक भारतीय स्टार को देखना चाहते हैं। उन्होंने  मोटो जीपी चैंपियनशिप कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और इंडियन ऑयल ग्रैंड प्रिक्स ऑफ इंडिया की भी सराहना की।

MotoGP Race John Abraham rides bike on Buddha Circuit actors and players rider
मोटोजीपी रेस 2023 - फोटो : अमर उजाला/विवेक निगम

शिखर धवन, युवराज और रणवीर सिंह ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह
बुद्ध सर्किट पर खेल जगत के दिग्गजों के साथ बॉलीवुड के सितारे भी पहुंचे। टीम इंडिया के खिलाड़ी शिखर धवन और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने मोटो जीपी का आनंद लिया। खेल की दुनिया के सितारों को देखकर उनके फैंस ने खूब शोर मचाया। इस दौरान दोनों ने दर्शकों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

विज्ञापन
MotoGP Race John Abraham rides bike on Buddha Circuit actors and players rider
मोटोजीपी रेस में पहुंचे क्रिकेटर शिखर धवन - फोटो : अमर उजाला/विवेक निगम

धवन ने कहा कि मोटोजीपी की गति और शक्ति वास्तव में रोमांचकारी है। रेस देखने के लिए वह उत्साहित रहे। भारत खेल के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने राइडर की भी हौसला अफजाई की। दूसरी तरफ, फिल्म अभिनेता और युवाओं के रोल मॉडल रणवीर सिंह भी मोटो जीपी देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि रफ्तार की बाजीगरी को देखकर उनके तो रौंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसे खेल होते रहने चाहिए। मोटोजीपी को भारत में आते देखना वाकई अच्छा लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed