{"_id":"59bd3e2a4f1c1b2b688b4fb3","slug":"no-case-file-for-destruction-of-evidence-against-ryan-school-in-pradyumna-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रद्युम्न मर्डर केस: रायन स्कूल के खिलाफ पुलिस का रवैया ढीला, ये रहा बड़ा सबूत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रद्युम्न मर्डर केस: रायन स्कूल के खिलाफ पुलिस का रवैया ढीला, ये रहा बड़ा सबूत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
रायन स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में आठ सितंबर को हुई प्रद्युम्न हत्याकांड को लेकर अब तक पुलिस का रवैया स्कूल प्रबंधन के खिलाफ ढीला है। इसका सबूत दे रही है अमर उजाला डॉटकॉम की ये रिपोर्ट...
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अब तक स्कूल के खिलाफ सबूत नष्ट होने का मामला दर्ज नहीं किया है। जबकि जांच में सामने आया है कि चाकू से गला रेतने के बाद जब प्रद्युम्न टॉयलेट के बाहर गिरा था और उसे अस्पताल ले जाया गया।
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच स्कूल प्रबंधन ने बच्चों से उसके वाटर बोतल पर लगे खून के निशान साफ करवाए थे। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है। बता दें कि आठ सितंबर को जब प्रद्युम्न की हत्या हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
उसके पास ही स्कूल बैग और वाटर बोतल था। वाटर बोतल पर खून के निशान भी थे, लेकिन एक शिक्षक के कहने पर बच्चों ने पेपर से साफ कर दिया था। जिससे वह सबूत मिट गए। टॉयलेट के बाहर खून के निशान थे, लेकिन स्कूल ने उस पर पोंछा लगवा दिया।
विज्ञापन
demo pic
जिससे वह केवल निशान के तौर पर रहा। फॉरेंसिक टीम ने भी इस पर सवाल उठाए थे। इस मामले में पुलिस ने भी सख्ती बरती थी, लेकिन बाद में पुलिस का रवैया ढीला रहा। पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि स्कूल में सुरक्षा खामी को लेकर स्कूल के दो शीर्ष अधिकारी को गिरफ्तार किया है। रविवार तक दोनों अधिकारी भोंडसी जेल में बंद है।