{"_id":"69de636a718ea6b7780ac76d","slug":"after-protests-by-workers-up-government-hiked-wages-new-wage-rates-come-into-effect-from-april-1-2026-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लो बढ़ गई सैलरी: श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार का फैसला, देखें किसके खाते में आएगा कितना वेतन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो बढ़ गई सैलरी: श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार का फैसला, देखें किसके खाते में आएगा कितना वेतन?
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 14 Apr 2026 09:34 PM IST
सार
न्यूनतम वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के श्रमिक सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। जिस पर प्रदेश सरकार ने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। यूपी के औद्योगिक विकास आयुक्त व समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार को श्रमिकों और उद्यमियों के साथ सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से वार्ता की गई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सरकार को वेतन बढ़ाने की सिफारिश की गई।
विज्ञापन
1 of 10
नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के श्रमिकों को उग्र प्रदर्शन के बाद प्रदेश सरकार ने न्यूनतम वेतन में अंतरित वृद्धि की है। अब न्यूनतम वेतन 13690 से लेकर 16868 रुपये तय किया गया है। उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश पर सरकार ने मुहर लगाकर नई दरों को एक अप्रैल से लागू कर दिया है। समिति के सदस्यों ने कहा है कि यह अंतरिम राहत है। केंद्र सरकार की नई श्रम संहिता के तहत राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम वेतन निर्धारित करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद और वृद्धि होगी।
Trending Videos
2 of 10
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
20 से 21 प्रतिशत का इजाफा
न्यूनतम वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के श्रमिक सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। जिस पर प्रदेश सरकार ने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। यूपी के औद्योगिक विकास आयुक्त व समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार को श्रमिकों और उद्यमियों के साथ सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से वार्ता की गई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सरकार को वेतन बढ़ाने की सिफारिश की गई। फिलहाल अंतरिम वृद्धि की गई है। करीब 20 से 21 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। हालांकि श्रमिकों ने 40 प्रतिशत वृद्धि की मांग की थी, लेकिन उद्यमियों को भी ध्यान में रखा गया है। हालांकि केंद्र सरकार स्तर पर न्यूनतम वेतन तय करने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में और वृद्धि होने की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम वेतन 13690 से लेकर 16868 रुपये तक किया गया है। जो एक अप्रैल से लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करते हुए गिरा पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पर्ची के साथ 10 तारीख तक मिलेगा वेतन
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि श्रमिकों की वेतन बढ़ाने की मांग को मान लिया गया है। जो भी ओवर टाइम काम कर रहे है, उनका दोगुना मेहनताना मिलेगा। साप्ताहिक अवकाश सभी को दिया जाएगा। अगर साप्ताहिक अवकाश में काम कर रहे हैं तो उसका भी दोगुना भुगतान होगा। सभी श्रमिकों को माह की 10 तारीख से पहले एकमुश्त वेतन दिया जाएगा। वेतन पर्ची भी सभी श्रमिकों को दी जाएगी। वार्षिक बोनस नवंबर माह से पहले दिया जाएगा। यौन उत्पीड़न समिति हर कंपनी में गठित की जाएगी। उस समितति की अध्यक्ष महिला ही होंगी। हर कंपनी को शिकायत की पेटी रखनी होगी। इसके अलावा भी अगर किसी श्रमिक की कोई शिकायत है तो वो कंट्रोल रूम पर सूचना दे सकता हैं। कंट्रोल रूम के नंबर 0120-2978231, 2978232, 2978862 व 2978702 हैं। जिला स्तर के साथ वो स्वयं इसकी निगरानी करेंगी। इसके अलावा श्रमिकों के रहने, स्वास्थ्य, पानी, शौचालय आदि उपलब्ध कराने में भी पूर्व सहयोग किया जाएगा। सभी श्रमिकों से अपील की है कि जिले की शांति व्यवस्था को बनाए रखें।
4 of 10
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पथराव करते प्रदर्शनकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झूठी सूचना फैलाकर श्रमिकों को भड़काया
समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार का कहना है कि झूठी सूचना फैलाकर श्रमिकों को भड़काया गया। सोशल मीडिया पर संदेश चलाया गया कि श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 20000 रुपये कर दिया गया है। राज्य सरकार ने भी इसे लागू कर दिया है, लेकिन उद्यमी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। जबकि ऐसा नहीं है। केंद्र सरकार के स्तर पर नई श्रम संहिताओं के तहत राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम फ्लोर वेज निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
5 of 10
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उग्र प्रदर्शन को भांपने में अफसल रहा प्रशासन
प्रेसवार्ता में समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार ने माना कि वो समय से उग्र प्रदर्शन को भांप नहीं पाए। हरियाणा से जुड़ा होने के कारण जिले में ऐसे हालात होने की आशंका नहीं थी। स्थिति को समझाने तक काफी उपद्रव हो चुका था। अब स्थिति नियंत्रण में है। किसी भी असामाजिक तत्वों को माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएग।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X