फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेमा चौधरी हत्याकांड: पायल ने कत्ल कर खून से रंगे हाथ, फिर फेसबुक फ्रेंड संग शादी के लिए हाथों में रचाई मेंहदी

Fri, 02 Dec 2022 10:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Dec 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
Hema Chowdhary murder case: Payal marries Facebook friend Ajay after Hema murder
Hema Chaudhary murder - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के दादरी के बढ़पुरा गांव की रहने वाली पायल भाटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने जैसी कदकाठी की दिखने वाली ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हेमा चौधरी का घर बुलाकर कत्ल कर दिया। हत्या के बाद हेमा के चेहरे पर गर्म तेल डालकर पहचान मिटाने की कोशिश की। हेमा के हाथ की नस काटकर अपने कपड़े पहनाए। शव के पास पायल के नाम का सुसाइड नोट भी छोड़ा। परिजनों ने हेमा के शव को पायल समझ कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 21 नवंबर को पायल की तेरहवीं की रस्म भी अदा कर दी गई। इसके वह अपने माता-पिता की मौत का बदला लेने के तैयारियों में जुट गई। इससे पहले की वह वारदात को अंजाम देती। पुलिस ने अजय और पायल को हिरासत में ले लिया। पुलिस और बढ़पुरा के ग्रामीणों ने बताया कि पायल रविंद्र भाटी और राकेश देवी की इकलौती बेटी थी। उसने बीए की पढ़ाई की थी। 


Hema Chowdhary murder case: Payal marries Facebook friend Ajay after Hema murder
हेमा चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पायल ने फेसबुक फ्रेंड के साथ मिलकर हेमा चौधरी की हत्या करने के चंद दिनों बाद ही अजय के नाम की मेंहदी भी हाथों में रचा ली। दादरी में 12 नवंबर को वारदात कर फरार होने के सात दिन बाद पायल ने अजय के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। 

 
Hema Chowdhary murder case: Payal marries Facebook friend Ajay after Hema murder
Hema Chaudhary murder - फोटो : अमर उजाला
12 को हत्या, 19 को शादी व 21 नवंबर को तेरहवीं
पुलिस के मुताबिक, परिजन ने 12 नवंबर को हेमा की हत्या के बाद पायल का सुसाइड नोट बरामद किया। उधर, अजय, हेमा की हत्या के बाद पायल को लेकर बुलंदशहर के भूड़ चौराहे के पास स्थित भीमा कॉलोनी में जाकर रहने लगा। दोनों आरोपियों ने 19 नवंबर को आर्य समाज मंदिर में शादी की। इधर, 21 नवंबर को परिजन ने पायल की तेरहवीं की रस्म भी अदा कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Chowdhary murder case: Payal marries Facebook friend Ajay after Hema murder
पायल का घर - फोटो : अमर उजाला
विवाहित अजय था लापता, परिजन जता रहे थे हत्या की आशंका
सिकंदराबाद के महेपा जागीर गांव के ग्रामीणों का कहना है कि अजय नोएडा की कंपनी में नौकरी करता था। वह विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं। अजय के लापता होने पर परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे थे। उन्होंने 14 नवंबर सिकंदराबाद पुलिस को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। सिकंदराबाद पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।

 
विज्ञापन
Hema Chowdhary murder case: Payal marries Facebook friend Ajay after Hema murder
Hema Chaudhary murder - फोटो : अमर उजाला
सीढ़ियों पर मिले खून के निशान, उठे सवाल तो भाइयों से पूछताछ
मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि लगभग 18 दिन बाद भी पायल के घर की सीढि़यों के किनारे खून के निशान मिले। वहीं, हेमा की हत्या तेजधार हथियार से हमला कर की गई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed