फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hema Murder: चंद्रमोहन की तरह रचा हत्या कर खुद की मौत का स्वांग, फिर प्रेमिका संग भाग गया था RTI कार्यकर्ता

Fri, 02 Dec 2022 11:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Dec 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
Hema Chowdhary Murder Case RTI activist faked his own death by killing on the lines of Chandramohan
Hema Chaudhary murder - फोटो : अमर उजाला
एक मई 2014 को आरटीआई एक्टिविस्ट चंद्रमोहन शर्मा ने एक विक्षिप्त व्यक्ति की हत्या कर खुद की मौत का स्वांग रचा और प्रेमिका संग फरार हो गया था। पायल ने भी अजय के साथ मिलकर चंद्रमोहन की तर्ज ही हत्या कर खुद के मौत का स्वांग रचा, लेकिन पायल और अजय चंद्रमोहन से भी आगे बढ़कर माता-पिता की मौत के केस में नामजद आरोपियों की हत्या को अंजाम देने की फिराक में थे। ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 निवासी विवाहित चंद्रमोहन शर्मा ने अपनी प्रेमिका के साथ रहने के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। चंद्रमोहन ने अपने कपड़े पहनाकर विक्षिप्त की हत्या की थी और अपनी कार में भी आग लगा दी थी। इसके बाद वह प्रेमिका संग फरार हो गया था। 
Hema Chowdhary Murder Case RTI activist faked his own death by killing on the lines of Chandramohan
पायल का घर - फोटो : अमर उजाला
गहन जांच के बाद पुलिस ने चंद्रमोहन को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। चंद्रमोहन को इस मामले में जिला न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। चंद्रमोहन की प्रेमिका प्रीति को भी छह माह की सजा सुनाई गई थी। हालांकि उसके साले को दोष मुक्त किया था। लेकिन बाद चंद्रमोहन को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।



 
Hema Chowdhary Murder Case RTI activist faked his own death by killing on the lines of Chandramohan
मुक्ति धाम में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
खुलासे को लेकर जमकर हुए हंगामे-प्रदर्शन
चंद्रमोहन की पत्नी सविता शर्मा ने पांच लोगों के खिलाफ पति की हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे पहले चंद्रमोहन को भूमि विवाद को लेकर धमकी देने की भी शिकायत पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Chowdhary Murder Case RTI activist faked his own death by killing on the lines of Chandramohan
हेमा चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चंद्रमोहन के मौत का स्वांग रचकर लापता होने के बाद हत्या के खुलासे की मांग को लेकर जमकर हंगामे व प्रदर्शन हुए थे। राजनीतिक गोटियां भी सेकी गईं थीं।

 
विज्ञापन
Hema Chowdhary Murder Case RTI activist faked his own death by killing on the lines of Chandramohan
Hema Chaudhary murder - फोटो : अमर उजाला
घटना के तीन माह बाद 27 अगस्त 2014 को बीटा-2 थाना प्रभारी समरजीत सिंह की टीम ने मामले का सनसनीखेज खुलासा किया था। पुलिस टीम ने चंद्रमोहन को कर्नाटक के कोलार से उसकी प्रेमिका प्रीति के साथ पकड़कर ग्रेटर नोएडा ले आई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed