फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोएडा मॉल मर्डर केस: आठवें आरोपी बाउंसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मैनेजर बृजेश के साथ की थी बर्बरता

Sat, 30 Apr 2022 04:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 30 Apr 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
Murder In Noida Mall Eighth accused bouncer arrested by police
Murder in Noida - फोटो : अमर उजाला

नोएडा के सेक्टर-38 स्थित गार्डन गैलेरिया में बृजेश हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी की गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित तंवर घटना के बाद से फरार चल रहा था। वह मॉल में बाउंसर का काम करता था। इस मामले में यह आठवीं गिरफ्तारी है। मामले में नौ लोगों को आरोपी बनाया गया था।


मॉल के पब लॉस्ट लेमन में बाउंसरों ने बिल के विवाद में सोमवार देर रात पार्टी करने आए परचेज मैनेजर की पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस समय गार्डेन गैलेरिया में मारपीट हुई वहां अफरातफरी मची थी। इसके बावजूद मॉल और पब प्रबंधन का कोई अधिकारी न तो बीच बचाव करने आया और न ही किसी अन्य ने बचाया।

Murder In Noida Mall Eighth accused bouncer arrested by police
murder in noida - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि बार और मॉल प्रबंधन से कोई भी शख्स बृजेश को इलाज के लिए भेजने के लिए भी आगे नहीं आया। पुलिस की टीम ने 10 घंटे से अधिक समय तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कार्रवाई की।

Murder In Noida Mall Eighth accused bouncer arrested by police
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, बृजेश बिल लेकर पब के काउंटर पर पहुंचे। जहां बिल की रकम को लेकर उनकी झड़प कर्मचारी से हो गई। बृजेश के साथी उठकर पास पहुंचे। इतने में बार के स्टाफ ने सबको घेर लिया और धक्का देकर घसीटते हुए बार के बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder In Noida Mall Eighth accused bouncer arrested by police
Murder in Pub Noida - फोटो : अमर उजाला

गैलरी में बृजेश की पिटाई शुरू हो गई। वहां बाउंसर आ गए इस बीच बृजेश के साथी इधर-उधर हो गए। बृजेश फर्श पर गिर गए। बाउंसर समेत अन्य कर्मचारी बेहोश होने तक पिटाई करते रहे। बृजेश के बेसुध होने और हाथ पांव स्थूल होने पर बाउंसरों ने उनके साथियों से कहा इसका इलाज करवा देना।

विज्ञापन
Murder In Noida Mall Eighth accused bouncer arrested by police
परिवार के साथ मृतक - फोटो : अमर उजाला

लॉस्ट लेमन पब में हुई इस घटना के बाद इसकी गूंज नोएडा से बिहार तक है। मृतक बृजेश राय छपरा, बिहार के रहने वाले थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव छपरा व ससुराल भागलपुर में सन्नाटा पसर गया और घर में चीत्कार मच गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed