फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsd

Noida News: सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालों पर होगी निगरानी

Mon, 17 Aug 2026 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
dfgsd
-एयरपोर्ट का फर्जी वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रबंधन हुआ है सख्त, कानूनी कार्रवाई भी होगी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की एआई जेनरेटेड फर्जी वीडियो वायरल होने के बाद अब एयरपोर्ट प्रबंधन इस मामले को पूरी गंभीरता के साथ ले रहा है। अब सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जाएगी और इस तरह की भ्रामक पोस्ट पर भी नजर रखी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति इस तरह की पोस्ट करके एयरपोर्ट की छवि को धूमिल करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाएगा।

एयरपोर्ट पर बीते दिनों मूसलाधार बारिश के दौरान टर्मिनल से टैक्सी स्टैंड तक जाने वाले अंडरग्राउंड संपर्क मार्ग पर जलभराव हो गया था। लेकिन एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने 30 मिनट से भी कम समय में पानी निकालकर व्यवस्थाएं सुचारू कर दी थी। इसके बाद लोगोंं ने एआई जेनरेटेड फर्जी वीडियो शेयर करके एयरपोर्ट के टर्मिनल तक में जलभराव की स्थिति दिखा दी थी। जब एयरपोर्ट प्रबंधन को इसकी जानकारी हुई थी तो उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए यात्रियों और आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। वहीं वीडियो शेयर करने वाले एकाउंट के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। इस घटना के बाद अब प्रबंधन लगातार सोशल मीडिया पर निगरानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed