{"_id":"626ce372e81bdc7882666e64","slug":"mathura-bride-killed-before-marriage-groom-was-also-on-accused-target-groom-family-in-shock","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेरों से पहले दुल्हन का कत्ल: दूल्हे की भी हत्या के फिराक में था प्रेमी, होने वाली बहू की मौत से सदमे में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरों से पहले दुल्हन का कत्ल: दूल्हे की भी हत्या के फिराक में था प्रेमी, होने वाली बहू की मौत से सदमे में परिवार
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा (रबूपुरा)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुल्हन की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा के नौहझील में जनमासा में रुके दूल्हे को धमकाने के लिए सिरफिरा भाई और एक युवक के साथ पहुंच गया। उसके बाद वरमाला के वक्त भी पथराव करके खूब हंगामा किया। शिकायत के बाद भी नौहझील पुलिस नहीं पहुंची। अगर समय रहते पुलिस पहुंच जाती तो सनसनीखेज वारदात रोकी जा सकती थी। एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरा वारदात को अंजाम देकर अपने मकसद में कामयाब हो गया।
उधर इस सनसनीखेज वारदात से दूल्हे का परिवार सदमे में चला गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अनीश दूल्हे को भी मारने की फिराक में था और उसने हत्या की धमकी भी थी।
2 of 5
काजल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रबूपुरा कस्बे से मथुरा गई बरात में दुल्हन काजल की गोली मारकर हत्या के बाद से कलूपुरा गांव निवासी दूल्हा वेदपाल उर्फ वीरपाल और उसका परिवार सदमे में है। वारदात के बाद परिवार के सदस्य और रिश्तेदार शुक्रवार को भोर में वापस लौट आए। इस दौरान परिवार के सदस्यों से मिलकर ग्रामीणों ने शोक जताया।
3 of 5
इसी कमरे में बैठी थी दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
गांव कलूपुरा के शिवराज शर्मा ने बताया कि आरोपी अनीश ने दूल्हे को भी गोली मारने की धमकी दी थी। गुरुवार को जयमाला के बाद अधिकतर बराती वापस कलूपुरा लौट आए थे। वहीं, देर रात फेरों से पहले हुई वारदात के बाद दूल्हा वेदपाल और उसके परिवार के सदस्य शुक्रवार को भोर में वापस आ गए। लौटने के बाद से दूल्हा समेत पूरा परिवार सदमे में है। वहीं, रिश्तेदारों ने बताया कि दुल्हन की हत्या करने के बाद दूल्हे को भी गोली मारने की साजिश थी। अगर समय रहते मामला नहीं संभलता तो दूल्हे की भी हत्या हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुल्हन बनी बैठी काजल, आरोपी अनीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
कलूपुरा आने के बाद परिवार घर से बाहर नहीं गया। वेदपाल के पिता मटरू खेत बटाई पर लेकर काम करते हैं। वहीं, वेदपाल नोएडा में एक कंपनी में कर्मचारी है। नोएडा में ही काजल के पिता खुशीराम भी रिक्शा चलाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में वेदपाल का परिवार बेहद संभ्रात माना जाता है। कभी भी इनके परिवार की कोई भी विरोधी बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
5 of 5
आरोपी अनीश
- फोटो : अमर उजाला
50 मीटर की दूरी पर रहते हैं दोनों परिवार
गांव मुबारिकपुर में खूबीराम प्रजापति पुत्र गिर्राज सिंह और आरोपी युवक अनीश पुत्र हरलाल दोनों के परिवार 50 मीटर की दूरी पर रहते हैं। बताया जाता है कि आरोपी युवक और उसके साथियों का गांव में जमकर आतंक है। यह युवक आए दिन गांव में वारदात करते रहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।