{"_id":"626cc63a1c05600ecc7f77ed","slug":"greater-noida-old-man-commit-suicide-after-touching-his-wife-feet-woman-in-shock","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति की बात समझ जाती तो न उजड़ता सुहाग: पत्नी के पैर छूकर माफी मांगी, 19वीं मंजिल से बुजुर्ग ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की बात समझ जाती तो न उजड़ता सुहाग: पत्नी के पैर छूकर माफी मांगी, 19वीं मंजिल से बुजुर्ग ने लगाई छलांग
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रेटर नोएडा सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के सुपरटेक ईको सिटी सोसाइटी में शुक्रवार सुबह राजकुमार ममतानी (69) ने 19 वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग ने खुदकुशी से पहले पत्नी के पैर छूकर कहा कि कोई गलती हो गई हो तो माफ कर देना। बुजुर्ग लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी दो बेटियां दिल्ली में रहती हैं और बेटा मुंबई में रहता है।
2 of 4
बुजुर्ग ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-142 थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे ईको सिटी सोसाइटी में बुजुर्ग के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। इसमें पता चला कि राजकुमार ममतानी सोसाइटी में 19 वीं मंजिल पर रहते थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
3 of 4
- फोटो : सोशल मीडिया।
शुक्रवार सुबह उन्होंने पत्नी प्रेरणा ममतानी के पैर छूए और कहा कि कोई गलती हो गई हो तो माफ कर देना। लेकिन उनकी पत्नी को यह बिल्कुल पता नहीं चल पाया कि वह खुदकुशी करने वाले हैं। इसके बाद राजकुमार ममतानी ने अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। पुलिस को जांच में मौके से या उनके घर से कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला। घटना की सूचना उनके बेटे व बेटियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पति की इस बात का नहीं समझ पाई अर्थ
पति के सोसायटी से छलांग लगाने की घटना को याद करके बार-बार प्रेरणा ममतानी परेशान हो उठती हैं। वह कहती हैं कि आखिर ऐसी क्या परेशानी थी और क्या बात जिससे वह उन सबसे रूठ गए। वह तो कुछ देर के लिए सहम गई थीं कि आखिर उनके पति आज ऐसा क्यों कर रहे हैं। यदि वह जरा भी समझ पाती तो उनका सुहाग न उजड़ता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।