सब्सक्राइब करें

Shrikant Tyagi: पत्नी ने कहा- श्रीकांत ने जो किया वो बहुत गलत, पर अब मेरे और बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा

अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 10 Aug 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
Shrikant Tyagi wife Anu Tyagi said What happened was wrong  topic was that he insulted a woman
श्रीकांत त्यागी पत्नी अनु त्यागी - फोटो : ANI

महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी का बुधवार को एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जो घटना हुई वह गलत थी। श्रीकांत को माफी मांगनी चाहिए थी, गलती के लिए उन्होंने माफी मांगी भी है। उन्होंने एक महिला का अपमान किया है।



इसके बाद अनु त्यागी ने कहा कि इस मामले को बहुत घसीटा जा रहा है। हमारी गाड़ी, पेड़, घर के साथ ही सब कुछ अचानक अवैध करार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ पेड़ लगा रहे थे। मेरे पति को उकसाया गया था। घटना के बाद हमारे आसपास के सभी लोग मुझसे, मेरे बच्चों के साथ बहुत बुरा व्यवहार कर रहे हैं।

Trending Videos
Shrikant Tyagi wife Anu Tyagi said What happened was wrong  topic was that he insulted a woman
shrikant tyagi - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने गालीबाज श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसकी सारी हेकड़ी निकल गई दिखती है। उसने मंगलवार को कहा कि वह महिला उसकी बहन जैसी है।उसने कहा कि मेरी राजनीति समाप्त करने के लिए यह साजिश रची गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shrikant Tyagi wife Anu Tyagi said What happened was wrong  topic was that he insulted a woman
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी श्रीकांत त्यागी - फोटो : अमर उजाला

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि महिला के साथ की गई अभद्रता के लिए वह खेद जताता है। उससे आवेश में गलती हो गई। श्रीकांत त्यागी को मेरठ के परतापुर से गिरफ्तार किया गया था। वह कोर्ट में सरेंडर करने के प्रयास में था।

Shrikant Tyagi wife Anu Tyagi said What happened was wrong  topic was that he insulted a woman
श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

इसके लिए उसने कोर्ट में आवेदन भी किया था। गिरफ्तारी के बाद त्यागी को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय लाया गया। एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लुकसर स्थित जिला कारागार में भेज दिया गया।
 

 

विज्ञापन
Shrikant Tyagi wife Anu Tyagi said What happened was wrong  topic was that he insulted a woman
श्रीकांत त्यागी - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले नोएडा पुलिस आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना वाले दिन हमारी टीम को एक वीडियो की जानकारी मिली थी, जिसका त्वरित संज्ञान लिया गया। हमारी टीम ने संबंधित एसएचओ को उस वीडियो की जानकारी दी और उस परिवार से संपर्क करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यह पांच तारीख की घटना थी। पुलिस ने पीड़ित से संपर्क किया और केस दर्ज किया। इसके साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed