{"_id":"6992e28fc5b141488a02ccef","slug":"young-man-shot-his-girlfriend-in-car-and-then-suicide-both-shot-with-a-pistol-pointed-at-their-heads-in-noida-2026-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'रेखा ने कर दिए थे सुमित के सभी नंबर ब्लॉक' फिर कैसे मिले दोनों? हत्या के बाद सुसाइड की कहानी में नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'रेखा ने कर दिए थे सुमित के सभी नंबर ब्लॉक' फिर कैसे मिले दोनों? हत्या के बाद सुसाइड की कहानी में नया मोड़
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Feb 2026 03:25 PM IST
सार
नोएडा में वेलेंटाइन डे पर कार में प्रेमिका को गोली मारकर खुदकुशी करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। सिर में पिस्टल सटाकर गोली मारी गई थी। पोस्टमार्टम में दोनों के सिर में गोली फंसी मिली है। वहीं, सुमित के परिवार का कहना कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है।
विज्ञापन
1 of 12
noida suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Link Copied
नोएडा में वेलेंटाइन डे वाले दिन शनिवार को सेक्टर-107 में गोली लगने के बाद कार में मृत मिले प्रेमी व प्रेमिका का पोस्टमार्टम शनिवार देर शाम तक हुआ। रविवार को आई रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि दोनों के सिर में गोली फंसी हुई थी। इससे पुलिस यह अंदाजा लगा रही है कि सिर में पिस्टल सटाकर गोली मारी गई थी।
पिस्टल लाइसेंसी न होकर अवैध थी इसलिए गोली सिर में ही फंसी रह गई। अंदर से बंद कार में युवक-युवती मृत मिले थे, युवक के हाथ में पिस्टल थी। पुलिस ने यह माना है कि युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मार कर हत्या की फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की।
Trending Videos
2 of 12
नोएडा में कार में मिले युवक और युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : एएनआई
दोनों के बीच वर्षों से प्रेम-प्रसंग था। लेकिन युवती का परिवार इसके तैयार नहीं था। घटना के बाद आरोप दोनों ही परिवारों की तरफ से लगाए गए हैं। लेकिन पुलिस को लिखित शिकायत किसी पक्ष ने अभी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
नोएडा में इसी कार में मिले युवक और युवती के शव
- फोटो : पीटीआई
शादी नहीं करना चाहती थी युवती
रविवार को मृतक सुमित का अंतिम संस्कार दिल्ली में जबकि युवती रेखा का नोएडा में किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच करीब एक साल पहले से अलगाव चल रहा था और युवती शादी नहीं करना चाहती थी। दिल्ली का सुमित और सलारपुर की रेखा एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे।
4 of 12
नोएडा में कार में मिले युवक और युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : पीटीआई
रेखा ने शुरू कर दी थी सुमित से दूरी बनानी
दोनों ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई साथ की थी और बाद में रिश्ते में आ गए थे। लेकिन समय के साथ रेखा ने सुमित से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। रेखा के परिवारीजन ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी खुद सुमित से शादी नहीं करना चाहती थी।
विज्ञापन
5 of 12
रेखा और सुमित कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
बेटी के लिए परिवार दूसरी जगह रिश्ता देख रहा था। इस बात से सुमित परेशान था। सुमित (32) पानी का कारोबार कर रहा था और जिला स्तर पर क्रिकेट भी खेलता था। वहीं रेखा सेक्टर-62 की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।