{"_id":"69f9ef261f48d59e640a7ed4","slug":"five-dead-including-four-up-policemen-in-road-accident-on-kmp-expressway-2026-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के चार पुलिसकर्मी सहित पांच की मौत: ट्रैक्टर से टकराई स्कॉर्पियो, अपहरण के केस में जा रहे थे जींद; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के चार पुलिसकर्मी सहित पांच की मौत: ट्रैक्टर से टकराई स्कॉर्पियो, अपहरण के केस में जा रहे थे जींद; VIDEO
संवाद न्यूज एजेंसी, तावड़ू
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 05 May 2026 07:00 PM IST
सार
हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो से लगभग डेढ़ लाख रुपये और दो पिस्टल मिली हैं, जिन्हें तावड़ू सदर थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी भी बाद में मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 8
केएमपी एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हरियाणा के तावड़ू स्थित कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवानों समेत पांच लोगों की जान चली गई। तावडू सदर थाना क्षेत्र में धुलावट टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले पुलिसकर्मियों की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे खड़े डंपर से जा टकराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूंह भेज दिया है।
2 of 8
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
अपहरण के केस में जींद जा रही थी पुलिस टीम
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के उरई कोतवाली पुलिस की टीम अपहरण के मामले की जांच के सिलसिले में जींद की ओर जा रही थी। स्कॉर्पियो में चालक समेत चार पुलिसकर्मी सवार थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क किनारे डंपर खड़ा कर चालक पास के खोखे पर चला गया था। तभी पीछे से तेज गति में आ रही स्कॉर्पियो उससे टकरा गई।
3 of 8
दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो
- फोटो : अमर उजाला
स्कॉर्पियों में बुरी तरह फंसे हुए थे सभी
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से वाहन समेत भाग गया। सूचना मिलते ही धुलावट ट्रैफिक थाना पुलिस, तावडू सदर थाना पुलिस और तावडू के डीएसपी अभिमन्यु लोहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में शव बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो
- फोटो : अमर उजाला
कार से डेढ लाख रुपये और दो पिस्टल बरामद
हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो से लगभग डेढ़ लाख रुपये और दो पिस्टल मिली हैं, जिन्हें तावड़ू सदर थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी भी बाद में मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और सड़क पर खड़े वाहन को माना जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
मृत पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जालौन में तैनात थे पुलिसकर्मी
मृतकों की पहचान इंस्पेक्टर मोहित कुमार यादव (32) निवासी आदमपुर थाना सौरिख, सब-इंस्पेक्टर सत्यभान (59) निवासी अलीपुर जटिमाला जिला कासगंज, सिपाही अशोक कुमार (28) निवासी बबेरू जिला बांदा, सिपाही प्रदीप कुमार (30) निवासी रायबरेली और चालक अमरीक सिंह निवासी जींद के रूप में हुई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में तैनात थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।