फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics : कार फ्री डे पर सरपट दौड़ी कारें, सहमे रहे साइकिल सवार

Tue, 27 Oct 2015 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 27 Oct 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन

Pics : कार फ्री डे पर सरपट दौड़ी कारें, सहमे रहे साइक‌िल सवार

Pics : Cycle riders were frightened on car free day.

साइबर सिटी की सड़कों पर सरपट दौड़ती कारें और इनसे सहमे साइकिल सवारों को देख लोग यही सवाल कर रहे थे कि आखिर यह कैसा कार फ्री डे। सड़कों पर रोज से अधिक कारें आ और जा रही थीं। साइकिल वालों के लिए फर्राटा भरती कारों के बीच से निकलना जान को जोखिम में डालने जैसा था।

Pics : कार फ्री डे पर सरपट दौड़ी कारें, सहमे रहे साइक‌िल सवार

Pics : Cycle riders were frightened on car free day.

जो भी सड़कें कार फ्री के लिए इस्तेमाल हो रही हैं, वहां भी कारों का रेला अभियान को पतीला लगाता नजर आया। इफको चौक से शंकर चौक वाली रोड पर जाम लोगों को काफी देर परेशान करता रहा। नो पार्किंग में खड़े वाहनों को रोकने में भी पुलिस नाकाम दिखी। यह नजारा शहर में मंगलवार को कार फ्री डे अभियान के छठे संस्करण में दिखा।

Pics : कार फ्री डे पर सरपट दौड़ी कारें, सहमे रहे साइक‌िल सवार

Pics : Cycle riders were frightened on car free day.

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय गोल्फर ज्योति रंधावा ने अभियान का आगाज किया और साइकिल रैली में हिस्सा लिया। रैली शहर के हुडा सिटी सेंटर से शुरू होकर शिव नादर स्कूल तक गई। वहां स्कूल के विद्यार्थी भी इसमें भागीदारी की। रैली का नेतृत्व गुड़गांव के संयुक्त पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह ने किया। शिव नादर स्कूल से साइकिल रैली डेल कार्यालय, अमेरिकन एक्सप्रेस होते हुए जेनपैक्ट के कॉरपोरेट ऑफिस जाकर समाप्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pics : कार फ्री डे पर सरपट दौड़ी कारें, सहमे रहे साइक‌िल सवार

Pics : Cycle riders were frightened on car free day.

कार फ्री डे में शामिल होने आए ज्योति रंधावा ने कहा कि गुड़गांव एक शानदार शहर है। इसे प्रदूषण और जाम मुक्त रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार फ्री अभियान एक अच्छी शुरूआत है। इसे सफल बनाना सिर्फ पुलिस, कॉरपोरेट या अन्य संगठनों का ही दायित्व नहीं है।

विज्ञापन

Pics : कार फ्री डे पर सरपट दौड़ी कारें, सहमे रहे साइक‌िल सवार

Pics : Cycle riders were frightened on car free day.

प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम गुड़गांव की बड़ी समस्या है। इसे सड़कों से कारों के बोझ को कम करके ही दूर किया जा सकता है। इसके लिए लोगों को सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करना चाहिए।  इसके लिए गुड़गांव में डीएमआरसी मेट्रो, रैपिड मेट्रो, शटल बसें और सिटी बसों की सहूलियत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed