फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी का डीयू दौरा: मेट्रो से DU पहुंचे पीएम, यात्रियों से की बातचीत; नॉर्थ-साउथ कैंपस को लेकर कही ये बात

Fri, 30 Jun 2023 01:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 30 Jun 2023 01:09 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi reached Delhi University by metro interacted with passengers inside metro
पीएम मोदी का डीयू दौरा - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में आज शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। खास बात यह रही कि पीएम मोदी मेट्रो से यात्रा कर डीयू पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक, पीएम मेट्रो से ही वापस जाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ कैंपस के लोगों के लिए कमला नगर और मुखर्जी नगर से जुड़ी यादें और साउथ कैंपस वालों के लिए सत्य निकेतन से जुड़े काफी किस्से होंगे। आप चाहे जिस साल के पासआउट हों, दो डीयू वाले आपस में मिलकर इन किस्सों पर घंटों निकल सकते हैं। कहा कि इस सबके बीच मैं मानता हूं डीयू ने सौ सालों में अगर अपने अहसासों को जिंदा रखा है तो अपने मूल्यों को भी जीवंत रखा है। निष्ठा द्वितीय सत्यम यूनिवर्सिटी का ये ध्येय वाक्य अपने स्टूडेंट के जीवन में लाइटिंग लैंप की तरह है।

PM Narendra Modi reached Delhi University by metro interacted with passengers inside metro
PM Modi DU Visit - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी ने कहा इस विवि ने हर मूमेंट को जिया, इस यूनिवर्सिटी ने हर मूमेंट में जान भर दी है। पीएम ने कहा कि मैं इस ऐतिहासिक अवसर पर यूनिवर्सिटी के सभी प्रोफेसर और स्टाफ के साथ स्टूडेंट व पूर्व छात्र-छात्राओं को हृदय से बधाई देता हूं। आज इस आयोजन के जरिये यहां नए और पुराने स्टूडेंट भी साथ मिल रहे हैं। स्वभाविक है कुछ सदाबहार चर्चाएं भी होंगी। उन्होंने कहा नॉर्थ कैंपस के लोगों के लिए कमला नगर और मुखर्जी नगर से जुड़ी यादें और साउथ कैंपस वालों के लिए सत्य निकेतन के किस्से होंगे।

PM Narendra Modi reached Delhi University by metro interacted with passengers inside metro
PM Modi DU Visit - फोटो : ANI

पीएम मोदी ने डीयू को तीन भवनों की सौगात दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्विद्यालय को तीन भवनों की सौगात दी। दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि डीयू आना मेरे लिए घर आने जैसा है। डीयू हर महत्वपूर्ण क्षण का साक्षी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व में भारत का बढ़ा गौरव: पीएम मोदी

PM Narendra Modi reached Delhi University by metro interacted with passengers inside metro
PM Modi DU Visit - फोटो : ANI
विश्व में भारत का बढ़ा गौरव: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय यूनिवर्सिटीज की ग्लोबल पहचान बढ़ रही है, विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है। देश का युवा कुछ नया करना चाहता है। देश में स्टार्टअप की संख्या अब लाख के पार है। बड़ी कंपनियों ने भारत में निवेश का फैसला लिया है।
विज्ञापन
PM Narendra Modi reached Delhi University by metro interacted with passengers inside metro
PM Modi DU Visit - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व में भारतीय युवाओं के लिए बन रहे मौके: पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। विकसित भारत का निर्माण करना हमारा लक्ष्य है। विश्व के लोग भारत को जानना चाहते हैं। विश्व में भारतीय युवाओं के लिए मौके बन रहे हैं। विश्व का सबसे बड़ा हेरिटेज म्यूजियम बनने जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed