फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रागनी गायिका हत्याकांड में आया नया मोड़, सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा हत्यारों का राज

Thu, 03 Oct 2019 05:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 03 Oct 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
ragini singer sushma murder case new revelation cctv footage will give killers identity
रागनी गायिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बीटा टू कोतवाली क्षेत्र स्थित मित्रा सोसायटी में रागनी गायिका सुषमा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की जांच सीसीटीवी फुटेज पर आकर टिक गई है। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। गजेंद्र भाटी द्वारा लिखी तहरीर पर बहन सोनू ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

ragini singer sushma murder case new revelation cctv footage will give killers identity
रागिनी गायक सुषमा की हत्या - फोटो : अमर उजाला

छानबीन में जुटे पुलिस अफसरों ने बताया कि सुषमा की हत्या करने वाले दोनों बदमाश घटना से बीस मिनट पहले मित्रा सोसायटी में आकर छिप गए थे। बदमाशों ने हेलमेट पहना हुआ था। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही बदमाशों तक पहुंचने का दावा पुलिस अधिकारी कर रहे हैं। गायिका मूलरूप से जहांगीरपुर कस्बे की रहने वाली थी।

ragini singer sushma murder case new revelation cctv footage will give killers identity
रागिनी गायक सुषमा की हत्या - फोटो : अमर उजाला

वहीं, 4 साल पहले उसका पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह गजेंद्र भाटी नाम के व्यक्ति के साथ सहमति संबंध में थी। गत 19 अगस्त को हुए जानलेवा हमले की जांच की स्थिति जानने के लिए वह मंगलवार को बुलंदशहर गई थी। वहां से जब वापस ग्रेटर नोएडा की मित्रा सोसायटी पहुंची तो बदमाशों ने चार गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ragini singer sushma murder case new revelation cctv footage will give killers identity
रागिनी गायक सुषमा की हत्या - फोटो : अमर उजाला

फरार है पूर्व में हुए हमले का आरोपी प्रमोद
गायिका पर बुलंदशहर में हमले के मामले में नामजद आरोपी प्रमोद अभी फरार है। ग्रेटर नोएडा पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला है। वहीं, सुषमा के साथ सहमति संबंध में रहने वाले गजेंद्र भाटी से भी पुलिस ने पूछताछ की है। इसके अलावा कई अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
ragini singer sushma murder case new revelation cctv footage will give killers identity
रागिनी गायक सुषमा की हत्या - फोटो : अमर उजाला

...सुपारी देकर तो नहीं कराई हत्या?
रागनी गायिका से कई विवाद जुड़े हुए थे। पुलिस को शक है कि सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देना और गोली मारने से लेकर छिपने, भागने का ख्याल रखा जाना पेशेवर बदमाशों के काम है। आशंका है कि सुषमा की हत्या के लिए सुपारी कहीं तो नहीं दी गई थी। पुलिस ने इस पहलू को जांच में शामिल किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed