{"_id":"5d95defe8ebc3e93af0f573d","slug":"ramleela-manoj-tiwari-performs-parshuram-raise-nrc-issue-there-says-will-demolish-sins-of-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामलीलाः परशुराम बन मनोज तिवारी ने साधा केजरीवाल पर निशाना, बोले- दिल्ली में करूंगा पाप का अंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीलाः परशुराम बन मनोज तिवारी ने साधा केजरीवाल पर निशाना, बोले- दिल्ली में करूंगा पाप का अंत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 03 Oct 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
manoj tiwari
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली की विभिन्न रामलीलाएं पूरे देश में लोकप्रिय हैं। यहां कई ऐसी रामलीलाएं होती हैं जहां फिल्म जगत के बड़े सितारे ही नहीं राजनीति के दिग्गज भी हिस्सा लेते हैं। दिल्ली के मॉडल टाउन में हो रही एक ऐसी ही रामलीला में भाजपा सांसद और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने हिस्सा लिया और परशुराम का किरदार निभाया। यहां की खास बात ये रही कि रामलीला के मंचन के दौरान मनोज तिवारी ने एनआरसी का भी मुद्दा उठाया। आगे जानिए उन्होंने क्या कहा....
2 of 5
manoj tiwari
- फोटो : अमर उजाला
मनोज तिवारी ने रामलीला का मंच सियासी निशानेबाजी के लिए उपयोग किया। उन्होंने मंच से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अब दिल्ली से पाप का अंत करने का समय आ गया है। तिवारी ने कहा कि दिल्ली की सरकार ने लोगों को ठगा है। गौरतलब है कि इससे पहले मनोज तिवारी लाल किले की रामलीला में अंगद का किरदार भी निभा चुके हैं।
3 of 5
manoj tiwari
- फोटो : अमर उजाला
क्या-क्या बोले मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने केजरीवाल के एनआरसी वाले बयान का उल्लेख करते हुए कहा, राजा भेदभाव नहीं करता, लेकिन इस राजा का बयान जिसने भी सुना होगा उन सभी दिल्ली वालों के अंदर परशुराम का अवतार आएगा और पाप का अंत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
manoj tiwari
- फोटो : अमर उजाला
परशुराम का किरदार निभा रहे मनोज तिवारी ने बोले, इतनी भीड़ कहां से घुस आई है? ऐसा लग रहा कई विदेशी घुसपैठिए घुस आए हैं, जिस तरह से आतंकवादियों का अंत हो रहा है ऐसे ही इन घुसपैठियों अंत करूंगा।
विज्ञापन
5 of 5
manoj tiwari
- फोटो : अमर उजाला
मॉडल टाउन की इस रामलीला में तो बीजेपी सांसद मनोज तिवारी परशुराम के किरदार में हैं, वहीं जानेमाने अभिनेता शाहबाज खान पहले से ही रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा गोरखपुर से सांसद रवि किशन अंगद के रूप में नजर आएंगे। बिंदू दारा सिंह हनुमान का किरदार निभाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।