फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी की तरह BJP जॉइन करने वालीं थीं ये गायिका, चार गोलियां मारकर भागे बाइक सवार

Wed, 02 Oct 2019 09:32 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Oct 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
Ragini Singer Sushma murdered in greater noida before joining BJP
रागिनी गायक सुषमा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थानाक्षेत्र स्थित मित्रा सोसायटी के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने जहांगीरपुर की रागनी गायिका सुषमा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय हमलावर हेलमेट लगाए हुए थे। इससे कोई उनका चेहरा नहीं देख पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की। करीब तीन से चार गोली लगने के बाद सुषमा को अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुषमा पर 19 अगस्त को भी हमला हुआ था। वहीं, सूचना पर एसएसपी वैभव कृष्ण और एसपी देहात रणविजय सिंह अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी की। 
Ragini Singer Sushma murdered in greater noida before joining BJP
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, जहांगीरपुर निवासी सुषमा फिलहाल ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थानाक्षेत्र के अंतर्गत मित्रा सोसायटी में रह रही थीं। मंगलवार को वह बुलंदशहर के मेहसाणा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रात लगभग साढ़े आठ बजे सुषमा वापस ग्रेटर नोएडा लौटीं। जब वह सोसायटी के बाहर कार से उतर रहीं थीं। तभी बाइक सवार दो हमलावर उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। पेट में गोली लगते ही सुषमा को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। 
Ragini Singer Sushma murdered in greater noida before joining BJP
रागिनी गायक सुषमा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के आईसीयू में भर्ती होने के दौरान ही चिकित्सकों ने पुलिस को सुषमा की मौत की जानकारी दे दी थी। सुषमा पर हमले की खबर सुनकर बड़ी संख्या में रागनी कलाकार व परिजन अस्पताल पहुंच गए।  करीब 1 घंटे बाद परिजनों को सुषमा की मौत की जानकारी हो सकी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों से मामले के संबंध में जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि सोसायटी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बाइक नंबर और हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं, पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर वारदात के कारणों का पता लगाने जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ragini Singer Sushma murdered in greater noida before joining BJP
रागिनी गायक सुषमा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पहले पति से रहती थीं अलग  
जानकारी के अनुसार, लगभग ढाई माह पहले सुषमा बीटा-2 थाने और एसएसपी कार्यालय पहुंची थीं। उस दौरान सुषमा ने जानकारी दी थी कि उसने दूसरा विवाह कर लिया है, लेकिन पहला पति उन्हें परेशान करता है। उन्होंने पहले पति द्वारा फेसबुक समेत सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की भी जानकारी दी थी। बीटा-2 थाने में केस दर्ज नहीं होने पर सुषमा एसएसपी कार्यालय पहुंची थीं। 
 
विज्ञापन
Ragini Singer Sushma murdered in greater noida before joining BJP
रागिनी गायक सुषमा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की सदस्यता लेने पहुंची थीं बुलंदशहर 
बुलंदशहर भाजपा जिला अध्यक्ष हिमांशु मित्तल का कहना है कि सोमवार को सुषमा जिला कैंप कार्यालय पर पहुंची थीं। उनके साथ उनकी दो बहनें भी आई थीं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता की मांग की थी। इस पर उन्हें जल्द किसी कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने का आश्वासन दिया गया था। एसएसपी वैभव कृष्ण ने भी इस बात की पुष्टि की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed