फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहिणी कोर्ट: डीआरडीओ के वैज्ञानिक को शूटआउट से आया था ब्लास्ट का आइडिया, देश के लिए विकसित की ये तकनीक

Mon, 20 Dec 2021 09:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 20 Dec 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
Rohini Court blast accused drdo scientist gets idea of blast from shootout he has developed
रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट के आरोप में गिरफ्तार वैज्ञानिक - फोटो : अमर उजाला

रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट के आरोपी डीआरडीओ के वैज्ञानिक भारतभूषण कटारिया को रोहिणी कोर्ट शूटआउट से रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट का आइडिया मिला था। आरोपी वैज्ञानिक ने रोहिणी कोर्ट शूटआउट के बाद कोर्ट में ब्लास्ट कर वकील को मारने की साजिश रचना शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि भारतभूषण डीआरडीओ में लेजर तकनीक पर काम कर रहे थे। उन्होंने लेजर से दुश्मन के ड्रोन को नष्ट करने की तकनीक भी विकसित की थी। 

Rohini Court blast accused drdo scientist gets idea of blast from shootout he has developed
पकड़ा गया वैज्ञानिक - फोटो : अमर उजाला

स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहिणी कोर्ट शूटआउट 24 सितंबर को हुआ था। टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के बदमाशों ने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की रोहिणी कोर्ट रूम में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वैज्ञानिक भारतभूषण कटारिया को रोहिणी कोर्ट शूटहाउट से ही आइडिया मिला था।

Rohini Court blast accused drdo scientist gets idea of blast from shootout he has developed
जांच के लिए जाती टीम - फोटो : अमर उजाला

आरोपी वैज्ञानिक ने बताया है कि अगर वह वकील की हत्या करता तो पुलिस का संदेह सीधा उस पर जाता और वह गिरफ्तार हो जाता। ये सब को पता था कि उसका वकील से विवाद चल रहा है। रोहिणी कोर्ट शूटआउट के बाद वकील को कोर्ट में मारने का आइडिया आया था। आरोपी को लगता था कि कोर्ट में ब्लास्ट कर वह वकील की हत्या कर देगा और पुलिस का संदेह उस पर नहीं जाएगा। पुलिस इसे आतंकी घटना मानेगी। मगर सीसीटीवी कैमरों से आरोपी वैज्ञानिक बच नहीं सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohini Court blast accused drdo scientist gets idea of blast from shootout he has developed
Rohini Court Bomb Blast - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कई जगह सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। हालांकि आरोपी ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, मगर कई जगहों पर वह बिना मास्क के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। इसी के चलते पुलिस उस तक आसानी से पहुंच गई।

विज्ञापन
Rohini Court blast accused drdo scientist gets idea of blast from shootout he has developed
Delhi Rohini Court Blast - फोटो : ANI

आरोपी रोहिणी कोर्ट में कई सालों से मुकदमों के सिलसिले में आ रहा था, इस कारण उसे रोहिणी कोर्ट की अच्छी जानकारी थी। उसे ये भी पता था कि वह कैसे पुलिस को गच्चा दे सकता है। आरोपी भारतभूषण ने बैग अमेजन से ऑनलाइन मंगाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed