सब्सक्राइब करें

सरहद पार की कहानी सौरभ की जुबानी: सानिया मिली... नजदीकियां बढ़ीं, मैं था मजबूर; बोला- जानती थी शादीशुदा हूं

माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 22 Aug 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
Sania Akhtar and Saurabhkant Tiwari story Saurabh made many allegations including conversion on woman
सानिया अख्तर और सौरभकांत तिवारी - फोटो : अमर उजाला

अपने पति सौरभकांत तिवारी की तलाश में बांग्लादेश से नोएडा पहुंची सानिया अख्तर का मामला अब उलझता जा रहा है। एक तरफ सानिया अख्तर ने सौरभ के साथ निकाह के सबूत दिखाए हैं तो सौरभ ने कहा कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया गया है। दोनों ने अपना पक्ष नोएडा पुलिस के सामने रखा है। नोएडा पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों की तरफ की जानकारी व सबूत को इकट्ठा कर रही है। वहीं सौरभ का भी पक्ष सामने आया है। उसने कहा कि नजदीकियां बढ़ने के बाद दोनों करीब आए। इसी दौरान सानिया ने उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। फोटो और वीडियो से उनको डरा धमका कर शादी का दबाव बनाया गया। अप्रैल 2021 में दबाव में शादी हुई।

Trending Videos
Sania Akhtar and Saurabhkant Tiwari story Saurabh made many allegations including conversion on woman
सानिया अख्तर और सौरभकांत तिवारी - फोटो : अमर उजाला

बांग्लादेश से एक साल के बच्चे के साथ नोएडा आई सानिया अख्तर ने दावा किया कि एक साल का बच्चा सौरभ कांत तिवारी का है। सौरभ शादी व बच्चे होने के बाद बांग्लादेश से भारत आ गया। इसके बाद जब पुलिस ने सौरभ से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह नौकरी के लिए बांग्लादेश गया था। वहां वहां जबरन उसका धर्मांतरण कराकर सानिया के साथ निकाह करवाया गया। वहां से मुझे वापस भारत नहीं आने दिया जा रहा था, लेकिन किसी तरह वह वापस आ पाया। उसने पुलिस को यह भी बताया कि बांगलादेश की कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दे रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sania Akhtar and Saurabhkant Tiwari story Saurabh made many allegations including conversion on woman
सानिया अख्तर और सौरभकांत तिवारी - फोटो : अमर उजाला

सानिया अख्तर छह महीने के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है और सौरभ की तलाश उसने अपने स्तर पर की। जब सौरभ का पता नहीं चला तब वह महिला थाने में जाकर इस मामले की शिकायत की। सानिया का दावा है कि जब वह भारत आई तब सौरभ के बारे में शादीशुदा होने का पता चला और उसका 20 साल का एक बेटा भी है। सानिया को पुलिस सुरक्षा में नोएडा के एक सेंटर पर रखा गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना स्थल बांग्लादेश है। इसके बाद भी तफ्तीश की जा रही है। बताया गया कि जल्द ही दोनों को एक साथ बैठाकर काउंसलिंग की जाएगी। 

Sania Akhtar and Saurabhkant Tiwari story Saurabh made many allegations including conversion on woman
सानिया अख्तर और सौरभकांत तिवारी - फोटो : अमर उजाला

यह है मामला 
सानिया अख्तर ने पुलिस से शिकायत की है कि सौरभकांत ढाका की एक कंपनी कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था और इसी दौरान 14 अप्रैल 2021 को सौरभ ने बांग्लादेश में ही मेरे साथ निकाह किया था। फिर उसे छोड़ कर भारत आ गया। सौरभ बांग्लादेश में 4 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 रहा था। अब सानिया एक साल के बेटे के साथ सौरभ को ढूंढने नोएडा आई है।

विज्ञापन
Sania Akhtar and Saurabhkant Tiwari story Saurabh made many allegations including conversion on woman
बच्चे के साथ सानिया अख्तर - फोटो : वीडियो ग्रैब

महिला के पुलिस को दिखाए सभी दस्तावेज
महिला ने नोएडा पुलिस को अपने व अपने बेटे के पासपोर्ट, वीजा और नागरिक कार्ड पुलिस को दिखाए हैं। प्राथमिक जांच में ये कागजात सही प्रतीत हो रहे हैं। वहीं पुलिस को कुछ फोटो भी सानिया की तरफ से दिए गए हैं। सानिया व सौरभ के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed