फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्विटर पर हाजिरजवाबी से लोकप्रिय हुईं थीं सुषमा स्वराज, ट्वीट पर कहा था 'मैं ही हूं, मेरा भूत नहीं'

Wed, 07 Aug 2019 11:25 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Aug 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj said on tweet I am the one not my ghost
फाइल फोटो
भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात को 67 साल की उम्र में निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। विदेश मंत्री रहते लोगों की समस्याओं से इस तरह जुड़ी रहीं किएक ट्वीट मात्र से लोगों की समस्याएं सुलझा देती थीं। इन समस्याओं को धैर्य से सुनने और उन्हें हल करने के कारण वह काफी लोकप्रिय हो गईं। वह खास से आम सभी को फौरन जवाब देती थीं। कई बार लोगों को यकीन ही नहीं होता था कि वह खुद जवाब दे रही हैं।

 
Sushma Swaraj said on tweet I am the one not my ghost
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल एक व्यक्ति ने उनके लिए लिखा कि निश्चित रूप से सुषमा खुद ट्वीट नहीं करतीं। उन्होंने कोई पीआर रखा हुआ है, जो उनके ट्वीट करता है। इसके जवाब में सुषमा ने कहा, आप निश्चिंचत रहें। यह मैं ही हूं, मेरा भूत नहीं है। उन्हें पिछली मोदी सरकार की सबसे सक्रिय मंत्रियों में से एक माना गया। इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान एक यूजर ने सवाल किया था कि हमें लगा कि आप हमारी विदेश मंत्री हैं। भाजपा में एकमात्र सबसे समझदार। आप खुद को चौकीदार क्यों बुलाती हैं? सुषमा ने जवाब दिया  कि मैंने अपने नाम के आगे इसलिए चौकीदार लगाया है, क्योंकि मैं विदेशों में भारतीय हितों और भारतीय नागरिकों की चौकीदारी कर रही हूं।
Sushma Swaraj said on tweet I am the one not my ghost
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
गीता को भारत लाईं, बताया हिंदुस्तान की बेटी
गलती से सीमा पार पाकिस्तान गई मूकबधिर युवती गीता सुषमा की वजह से ही भारत लौट सकी। युवती 10 साल से पाकिस्तान में फंसी हुई थी। 26 अक्तूबर 2015 को जब वह भारत लौटी तो सुषमा ने उसे हिंदुस्तान की बेटी कहा। उसके माता-पिता को खोजने के लिए एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की। उन्होंने गीता के लिए दूल्हा ढूंढने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushma Swaraj said on tweet I am the one not my ghost
फाइल फोटो
लंबे समय तक रहीं डी-फोर का हिस्सा
सुषमा राजनीति में 25 बरस की उम्र में आईं थीं। उनके राजनीतिक गुरु लालकृष्ण आडवाणी रहे। एक समय भाजपा के पुरोधा अटल-आडवाणी की जोड़ी का भरपूर स्नेह मिला तो मौजूदा दौर में मोदी-शाह की जोड़ी के भी बेहद करीब रहीं। एक समय था, जब भाजपा में अटल बिहारी वाजपेयी के बाद सुषमा और प्रमोद महाजन सबसे लोकप्रिय वक्ता थे। संसद से लेकर सड़क तक उनकी गिनती भाजपा के डी (दिल्ली)-फोर में होती थी। उनके अलावा बाकी तीन प्रमोद महाजन, अरुण जेटली और वेंकैया नायडू थे। 2009 से 2014 तक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनका कार्यकाल सर्वश्रेष्ठ था। 
विज्ञापन
Sushma Swaraj said on tweet I am the one not my ghost
मोदी सरकार के लिए की थी प्रार्थना
प्रधानमंत्री जी,  आपने 5 वर्षों तक मुझे विदेश मंत्री के तौर पर देशवासियों और प्रवासी भारतीयों की सेवा करने का मौका दिया। पूरे कार्यकाल में व्यक्तिगत तौर पर भी बहुत सम्मान दिया। मैं आपके प्रति बहुत आभारी हूं। हमारी सरकार बहुत यशस्विता से चले, प्रभु से मेरी यही प्रार्थना है।

पति ने कहा था, आप 41 साल से चुनाव लड़ रही हैं
सुषमा स्वराज की इस साल चुनाव न लड़ने की घोषणा के बाद उनके पति ने कहा कि एक समय के बाद मिल्खा सिंह ने भी दौड़ना बंद कर दिया था। आप तो पिछले 41 साल से चुनाव लड़ रही हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed