{"_id":"5d49c84e8ebc3e6d046f86ca","slug":"sushma-swaraj-tweeted-on-article-370-just-before-three-hours-of-her-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 पर सुषमा स्वराज का वो आखिरी ट्वीट, जो उन्होंने निधन से तीन घंटे पहले किया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 पर सुषमा स्वराज का वो आखिरी ट्वीट, जो उन्होंने निधन से तीन घंटे पहले किया था
Wed, 07 Aug 2019 10:38 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पहली महिला सीएम रहीं सुषमा स्वराज का मंगलवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इससे पहले रात नौ बजे उन्हें अचेत अवस्था में एम्स लाया गया था, जहां पांच डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
देर रात एम्स प्रशासन की ओर से निधन की जानकारी दी गई। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। वह 67 साल की थीं।
निधन से तीन घंटे पहले अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल लोकसभा से पास होने के बाद सुषमा स्वराज ने आखिरी ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी। शाम 7:23 बजे के ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘प्रधानमंत्री जी-आपका हार्दिक अभिनंदन। मैं जीवनभर इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।
प्रधान मंत्री जी - आपका हार्दिक अभिनन्दन. मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी. @narendramodi ji - Thank you Prime Minister. Thank you very much. I was waiting to see this day in my lifetime.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) August 6, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
इससे पहले स्वराज की बीमारी की खबर आते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और एसएस अहलूवालिया भी एम्स पहुंच गए। उनके निधन की खबर आने के बाद एम्स में केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं का तांता लग गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके जाने से भारतीय राजनीति के एक अध्याय का अंत हो गया है। सुषमा स्वराज जी अपनी तरह की अलग महिला थीं, जो करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत थीं।
A glorious chapter in Indian politics comes to an end. India grieves the demise of a remarkable leader who devoted her life to public service and bettering lives of the poor. Sushma Swaraj Ji was one of her kind, who was a source of inspiration for crores of people.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2019