{"_id":"5dc4ef318ebc3e5b2b25a781","slug":"swami-chinmayanand-case-one-more-revealing-in-sit-investigation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद केस: एसआईटी की जांच में एक और बड़ा खुलासा, इन अधिकारियों पर गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद केस: एसआईटी की जांच में एक और बड़ा खुलासा, इन अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 08 Nov 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चिन्मयानंद केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण में एसआईटी ने दोनों खिलाफ चार्जशीट सीजेएम कोर्ट में दाखिल कर दी है, लेकिन अब कुछ पुलिस अफसरों और एसएस लॉ कॉलेज के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं। एसआईटी की जांच के दौरान पुलिस और एसएस लॉ कॉलेज प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। एसआईटी दोनों के खिलाफ अलग-अलग रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजेगी।
2 of 5
चिन्मयानंद की कोर्ट में पेशी
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर चिन्मयानंद की ओर से तुरंत रिपोर्ट लिखने और छात्रा पक्ष की ओर से दो दिन बाद रिपोर्ट लिखने को लेकर और परिवार पर दबाव बनाने पर एक एसपी स्तर के पुलिस अफसर, इंस्पेक्टर और एक दरोगा पर गाज गिर सकती है। इसके अलावा कॉलेज प्रशासन भी कार्रवाई के घेरे में है।
3 of 5
एसआईटी ने दो महीने की विवेचना के दौरान दोनों पक्षों के हर उस व्यक्ति ने पूछताछ की जिसका चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण से जरा भी जुड़े होने का पता चला। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी की जांच के दौरान इस प्रकरण में पुलिस की शुरूआत में लापरवाही बरतने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेल जाते स्वामी चिन्मयानंद
- फोटो : अमर उजाला
चिन्मयानंद के मोबाइल पर पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने के मेसेज आने की जानकारी उनके वकील ओम सिंह की ओर से 22 अगस्त को ही एक अधिकारी को दे दी गई थी। मगर ओम सिंह की ओर से रिपोर्ट 25 अगस्त की रात में दर्ज की गई थी। छात्रा के पिता ने 25 अगस्त को तहरीर दी थी, जिस पर रिपोर्ट दो दिन बाद 27 तारीख को लिखी गई थी। तहरीर बदलवाने के लिए छात्रा के पिता पर अफसरों का दबाव बनाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
5 of 5
chinmayanand
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसआईटी ने पुलिस और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही थी। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी की रिपोर्ट पर पुलिस के एक बड़े अधिकारी, इंस्पेक्टर व दरोगा और कॉलेज प्रशासन पर कार्रवाई हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।