ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई। शर्मनाम बात तो यह है कि तीन नंबर प्लेटफार्म के पास हुए इस हादसे की किसी को खबर तक नहीं लगी। ऐसे में रात भर आरपीएफ जवान के शव पर से गाड़ियां गुजरती रहीं।
रातभर RPF जवान के शव पर से गुजरती रहीं ट्रेनें, प्लेटफॉर्म से 50 मीटर आगे टुकड़ों में मिली डेडबॉडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह करीब सवा छह बजे निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस के चालक ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो स्टेशन मास्टर को मेसेज दिया। मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने जब उसके कपड़ो की तलाशी ली तो पता चला कि मृतक आरपीएफ जवान है। निजामुद्दीन आरपीएफ थाने में तैनात सिपाही मनोज कुमार की सोमवार को देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस में चेकिंग ड्यूटी पर था। मनोज आरपीएफ की क्राइम प्रोटेक्शन टीम में था, इसलिए चेकिंग के दौरान सिविल में रहता था।
सोमवार रात को उसकी ड्यूटी निजामुद्दीन से मथुरा स्टेशन तक थी। देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस रात को करीब 10.20 पर ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान मनोज ट्रेन से नीचे उतरा होगा और जब ट्रेन चलने लगी तो उसमें सवार होने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच गिरकर घिसिटता हुआ चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सुबह करीब सवा छह बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची निजामुद्दीन-कोटा हॉलीडे स्पेशल ट्रेन पहुंची तो उसके चालक ने ट्रैक पर शव पड़े हुए देखा और उसने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की ओर से 6.20 मिनट पर जीआरपी को इस बारे में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से उसका पहचान पत्र मिला, जिससे इसकी पहचान आरपीएफ जवान मनोज के रूप में हुई। जीआरपी ने आरपीएफ को घटना की सूचना दी और आला अधिकारियों को भी बताया। जांच के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल पहुंचाया।
हैरानी की बात तो यह है कि हादसा प्लेटफार्म पर हुआ और किसी को खबर तक नहीं लगी। पुलिस ने मनोज का शव प्लेटफार्म से करीब 50 मीटर आगे टुकड़ों में बरामद किया है। ऐसे में रात भर मनोज के शव पर से गाड़ियां गुजरती रही और उसकी दुर्गती होती रही। बताया जा रहा है कि रात को प्लेटफार्म नंबर तीन पर करीब 12 बजे निजामुद्दीन-संगरोली एक्सप्रेस का ठहराव तथा रात भर में आठ से दस माल गाड़ियां व अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं।