पिता से विरासत में मिली 100 करोड़ रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी को दोनों भाई संभाल नहीं पाए। नतीजा यह हुआ कि दोनों ने एक दूसरे की जान लेकर अपने-अपने परिवारों को तबाह कर दिया। (सभी फोटोः विवेक निगम)
पार्किंग विवाद में एक-दूसरे को मारने वाले भाईयों की है 100 करोड़ की संपत्ति, पढ़ें इनकी हिस्ट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को दोनों भाइयों के घर मौजूद रिश्तेदारों की जुबान पर बस यही बातें थीं। रिश्तेदारों का कहना था कि दोनों को कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों नहीं मानें और अब दोनों परिवारों का सब कुछ खत्म हो गया। परिवार के एक करीबी रविंद्र सिंह कोहली ने बताया कि आजादी के बाद गुरजीत व जसपाल के पिता हरनाम उर्फ तूफान पाकिस्तान से दिल्ली आए थे। यहां आने के बाद उन्होंने अपना कारोबार जमाया।
हरनाम के तीन बेटे सतनाम, जसपाल और गुरजीत व चार बेटियां थी। शादी के बाद बेटियां अपने-अपने घर चली गईं। इधर गुरजीत व जसपाल ने पिता के सामने ही प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। फाइनेंस का काम करने वाला सबसे बड़ा बेटा सतनाम ने विवाद देखकर खुद को अलग कर अपना घर अलग ले लिया। इधर गुरजीत व जसपाल रेस्तरां समेत कई प्रॉपर्टी लेकर उलझने लगे। कुछ 2013 में पिता की मौत के बाद तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।
मारपीट अब थाने भी पहुंचने लगी। 2013 से अब तक दोनों परिवारों ने एक दूसरे के खिलाफ 9 एफआईआर कराई। परिवार की महिलाओं ने एक दूसरे पर छेड़छाड़ तक के आरोप लगाए। इधर पिछले कुछ दिनों पूर्व गुरजीत के बेटे प्रभजोत के खिलाफ जसपाल ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था, तभी से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बृहस्पतिवार हुआ कांड उसका ही नतीजा है।
बृहस्पतिवार रात 20-25 मिनट चला था बवाल एक परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार दोनों परिवार के बीच 20-25 मिनट बवाल चला था। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और बोतलें भी चली थी। जसपाल अपने दोस्त राजीव को छोड़ने ऑडी कार से निकल रहे थे। इससे पूर्व दोनों दोस्त में कार में बैठकर कुछ खा-पी रहे थे। गुरजीत अपने बाउंसरों के साथ वहां अपनी कार से पहुंचा। आते उसने बवाल शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। कार तोड़ने से नाराज बड़ेे भाई ने कृपाण से हमला किया। इधर पीसीओ ने जवाब में गोली चला दी, जिसके बाद यह सारा खेल हो गया।