फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांडः आरोपी विधायक सेंगर को पहले भेजा जाना था तिहाड़ जेल, फिर क्यों बदला ठिकाना

Tue, 06 Aug 2019 05:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 06 Aug 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
unnao case earlier mla kuldeep sengar was about to send tihar jail but sent rohini jail
kuldeep sengar - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव दुष्कर्म मामले में आरोपी बांगरमऊ के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और सह-आरोपी शशि सिंह को भारी सुरक्षा के बीच सोमवार को उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से लाकर दिल्ली की तीस हजारी अदालत के जिला न्यायाधीश व सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा के समक्ष पेश किया गया। दोपहर दो बजे केस की सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को रोहिणी जेल भेज दिया गया। हालांकि पहले इन्हें तिहाड़ जेल भेजा जाना था, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ जो फैसला बदला गया....
unnao case earlier mla kuldeep sengar was about to send tihar jail but sent rohini jail
kuldeep sengar - फोटो : अमर उजाला

सुनवाई के दौरान कोर्ट के बाहर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल भी तैनात किए गए थे। इस दौरान भारी संख्या में वकील भी मौजूद थे। कोर्ट में प्रवेश न मिलने के कारण वे बेहद नाराज दिखे। सुप्रीम कोर्ट ने 1 अगस्त को इस केस से संबंधित मामलों को दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को 28 जुलाई को हुई दुर्घटना की जांच एक हफ्ते में करने और 45 दिन में दुष्कर्म मामले की सुनवाई पूरी करने का आदेश दिया था।

unnao case earlier mla kuldeep sengar was about to send tihar jail but sent rohini jail
kuldeep sengar - फोटो : अमर उजाला

अदालत ने उनके दो परिजनों को कोर्ट रूप में मिलने की अनुमति दी, लेकिन भारी भीड़ के कारण सेंगर की पत्नी और बेटा कोर्ट रूम में घुस ही नहीं पाए। मीडिया को कोर्ट रूम में घुसने के लिए पुलिस से काफी देर तक नोक-झोंक करनी पड़ी। किसी तरह की मनाही नहीं होने पर भी पुलिस मीडियाकर्मियों को कोर्ट रूम में घुसने नहीं दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
unnao case earlier mla kuldeep sengar was about to send tihar jail but sent rohini jail
kuldeep sengar - फोटो : अमर उजाला

अदालत ने सेंगर और शशि सिंह के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य आरोपों पर दलीलें सुनने के लिए बुधवार की तारीख तय की है। कोर्ट को बताया गया कि इस केस में सीबीआई की ओर से कौन वकील पेश होगा, इससे संबंधित कोई आदेश सुप्रीम कोर्ट से अभी प्राप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन
unnao case earlier mla kuldeep sengar was about to send tihar jail but sent rohini jail
kuldeep sengar - फोटो : अमर उजाला

मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकीलों ने कहा कि यह मामला मीडिया ट्रायल बन चुका है। मीडिया को केस की सुनवाई में आने की अनुमति दी गई है। इससे आरोपी का केस की निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार प्रभावित होगा। अदालत ने आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर व शशि सिंह की पेशी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। अदालत ने अन्य आरोपियों को 6 अगस्त को अदालत में पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट भी जारी कर रखा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed