फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर में बारिश आई आफत लाई, कहीं लगा जाम तो कहीं जलभराव, गवाह हैं तस्वीरें

Tue, 06 Aug 2019 04:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 06 Aug 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
weather update heavy rain thunder clouds in delhi ncr relief from humidity traffic all update
rain in delhi ncr - फोटो : पीटीआई

बीते कुछ दिनों की गर्मी और उमस के बाद मंगलवार को सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में हो रही तेज बारिश ने लोगों को राहत दी है। हालांकि आज हफ्ते का दूसरा दिन होने के कारण और पीक आवर में बरसात होने की वजह से लोग बहुत परेशान हो रहे हैं। बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव और जाम की समस्या खड़ी हो गई है। आगे तस्वीरों में देखें कैसा है दिल्ली-एनसीआर का हाल...

weather update heavy rain thunder clouds in delhi ncr relief from humidity traffic all update
rain in delhi ncr - फोटो : ani
सुबह के वक्त बारिश होने से लोगों को अपने दफ्तर, स्कूल और कॉलेज पहुंचने में भी देरी हो रही है।
weather update heavy rain thunder clouds in delhi ncr relief from humidity traffic all update
rain in delhi ncr - फोटो : ani

दिल्ली के लिए आठ वर्षों में सबसे गर्म रहा पांच अगस्त
गौरतलब है कि मानसून दिल्ली से रूठा हुआ सा है। सामान्य से कम बारिश होने के कारण एक बार फिर से तापमान ने तेवर दिखाए। सोमवार को बीते आठ वर्षों में सर्वाधिक तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर भी 94 फीसदी तक पहुंच गया, जिससे लोगों के पसीने छूट गए। राहत की बात यह है कि मंगलवार को हल्की बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather update heavy rain thunder clouds in delhi ncr relief from humidity traffic all update
rain in delhi ncr - फोटो : ani

दिल्ली में सुबह से ही बादलों की आवाजाही के बावजूद गर्मी व उमस ने अपने तेवर कड़े रखे। दोपहर बाद मौसम ने कवरट ली और तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में तेज व कुछ में हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह बीते आठ सालों में पांच अगस्त का सर्वाधिक तापमान रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
weather update heavy rain thunder clouds in delhi ncr relief from humidity traffic all update
गुरुग्राम में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

सुबह 8:30 बजे तक 000.8 मिमी व सुबह से शाम 5:30 बजे तक 000.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। अधिकतम आर्द्रता 94 व न्यूनतम 53 फीसदी रही। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। 9 अगस्त को हल्की बारिश के साथ दिन में तेज सतही हवाएं चलेगी। इस दौरान तापमान 33 से 35 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed