{"_id":"5940d51e86641957678b4755","slug":"uphaar-tragedy-20-years-people-remembers-their-kin-at-memorial-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उपहार हादसा : 20वीं बरसी पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए नम आंखों से हुई प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपहार हादसा : 20वीं बरसी पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए नम आंखों से हुई प्रार्थना
Wed, 14 Jun 2017 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
uphaar tragedy
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उपहार अग्निकांड की 20वीं बरसी पर इस हादसे में जान गंवाने वाले 59 मृतकों के परिजनों व शुभचिंतकों ने मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।उन्होंने उनके मामले में न्याय पालिका के रवैये पर निराशा भी जताई। साथ ही सभी ने उपराज्यपाल से गोपाल अंसल की दया याचिका को स्वीकार न करने का आग्रह किया। मृतकों के परिजन व शुभचिंतक उनकी याद में बने ग्रीन पार्क एक्सटेंशन स्थित स्मृति उपवन में सुबह 9 बजे एकत्रित हुए। सभी ने पुष्प अर्पित कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
2 of 4
uphaar tragedy
- फोटो : अमर उजाला
उपहार दुर्घटना पीड़ित एसोसिएशन की अध्यक्ष नीलम कृष्ण मूर्ति व अन्य ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दो दशक बीतने के बावजूद पूरी तरह न्याय नहीं मिला। सर्वाधिक निराशा सर्वोच्च न्यायालय के 9 फरवरी के फैसले से हुई है। इस फैसले में सुशील अंसल को आयु के आधार पर राहत प्रदान कर दी गई, वहीं गोपाल अंसल को भी मात्र एक वर्ष कैद की सजा दी गई।
3 of 4
uphaar tragedy
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में 40 वर्ष पुराने एक मामले में 90 वर्षीय वृद्ध को आजीवन कारावास देते हुए तर्क रखा कि इंसाफ के लिए ये जरूरी है। वहीं, यह दुर्भाग्य है कि 59 लोगों की जान लेने वाले गोपाल अंसल को मात्र एक वर्ष की कैद। वहीं 76 सुशील अंसल जब गोल्फ खेलने के लिए फिट हैं, वह अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को जारी रख सकते हैं और विदेशों में आ-जा सकते हैं, तो फिर उसे आयु के आधार पर छूट क्यों।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
uphaar tragedy
- फोटो : अमर उजाला
जब 90 वर्ष की आयु के व्यक्ति को आजीवन कारावास दिया जा सकता है तो अंसल को छूट क्यों। नीलम कृष्ण मूर्ति ने कहा कि हम जल्द ही उपराज्यपाल को ज्ञापन देकर गोपाल अंसल द्वारा दायर दया याचिका को स्वीकार न करने की मांग करेंगे। हम पिछले 20 वर्षों से दर्द, खालीपन और हताशा से जी रहे हैं, आशा है वे हमारी बात सुनेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।