{"_id":"5c581fe0bdec224dab5ffe94","slug":"valentine-day-if-planning-for-eat-love-fun-cafe-and-bar-police-sealed-it-for-serving-illegal-alcohol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine Day पर पार्टनर को लेकर जा रहे हैं इस कैफे तो हो जाएं सावधान, पढ़ लें चौंकाने वाली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valentine Day पर पार्टनर को लेकर जा रहे हैं इस कैफे तो हो जाएं सावधान, पढ़ लें चौंकाने वाली जानकारी
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 04 Feb 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
elf cafe and bar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैलेंटाइन डे(valentine day) वीक नजदीक है और ऐसे में हर कपल इसके लिए खास प्लानिंग करता है। दिल्ली में रहने वालों के लिए इस दौरान हौज खास विलेज में स्थित रेस्त्रां व कैफे में पार्टी करने का ट्रेंड हमेशा से रहा है। ऐसे में हौज खास से ही एक मशहूर कैफे के बारे में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो इस कैफे के दीवानों के लिए हैरान करने वाली और दुखी कर देने वाली हो सकती है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
2 of 5
elf cafe and bar
- फोटो : फेसबुक इएलएफ
दिल्ली के पॉश इलाके हौजखास विलेज स्थित एक बार में अवैध शराब परोसी जा रही थी। यहां विदेशी शराब के नाम पर सस्ती शराब पिलाई जा रही थी। बार का लाइसेंस भी खत्म हो गया था। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्जकर बार मालिक मालवीय नगर निवासी दानिश और मैनेजर राजीव तिवारी को गिरफ्तार कर बार को सील कर दिया है। बार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की कीमत करीब अस्सी लाख रुपये बताई जा रही है।
3 of 5
elf cafe and bar
- फोटो : फेसबुक इएलएफ
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली सरकारी के एक्साइज विभाग में तैनात एसआई विशाल चौधरी को सूचना मिली थी कि हौजखास विलेज में स्थित ईट लव फन कैफे एंड बार में अवैध शराब परोसी जा रही है। सफदरजंग एंक्लेव थानाध्यक्ष शिवराज विष्ट व एसआई विशाल चौधरी की टीम ने बार में शनिवार रात दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
elf cafe and bar
- फोटो : फेसबुक ईएलएफ
दबिश के दौरान वहां ग्राहकों को अवैध शराब परोसी जा रही थी। इस टीम ने बार मालिक से लाइसेंस की मांग की तो मालिक ने कहा कि उसके पास लाइसेंस नहीं है। बार से भारी मात्रा में सेना की कैंटीन की शराब, हरियाणा की शराब समेत भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत करीब अस्सी लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
elf cafe and bar
- फोटो : फेसबुक ईएलएफ
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 28 जनवरी को बार का लाइसेंस खत्म होने पर चालान किया गया था। इसके बावजूद आरोपी बार को चला रहे थे। पुलिस पूछताछ में ये बात सामने आई है कि आरोपी विदेशी शराब की बोतल में सस्ती शराब मिलाकर ग्राहकों को परोसते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सेना की कैंटीन की शराब हरियाणा से मंगाते थे। पुलिस बार में अवैध शराब सप्लाई करने वाले सप्लायर की तलाश कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।