{"_id":"69f8cc60daf07b288b0c903f","slug":"vivek-vihar-fire-incident-police-to-conduct-3d-mapping-to-determine-exact-cause-of-fire-2026-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवेक विहार अग्निकांड: आग की सही वजह जानने को 3डी मैपिंग करवाएगी पुलिस, इमारत हुई खाली; परेशान कर रहे ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक विहार अग्निकांड: आग की सही वजह जानने को 3डी मैपिंग करवाएगी पुलिस, इमारत हुई खाली; परेशान कर रहे ये सवाल
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 04 May 2026 10:58 PM IST
सार
विवेक विहार अग्निकांड में नौ लोगों की मौत हुई। पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है। एसी विस्फोट या खराब बिजली तारों की संभावना पर टीमें साक्ष्य जुटा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
विवेक विहार अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवेक विहार अग्निकांड में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। आखिर इस पूरे हादसे के पीछे के कारण क्या थे? इमारत में आग एसी ब्लास्ट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई और वजह रही? अब पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। लगातार लोकल पुलिस के अलावा तमाम टीमें मौके का मुआयना कर रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि हादसे में आग की सटीक वजहों का पता लगाने के लिए जरूरत पड़ने पर उनकी टीम घटनास्थल की थ्रीडी मैपिंग भी करवा सकती है। इस पर विचार किया जा रहा है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई फैसला तो नहीं लिया गया, लेकिन अधिकारी इस पर विचार कर रहे हैं। जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि सोमवार को पूरे दिन क्राइम टीम व एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इस बीच लोकल पुलिस भी टीम के साथ रही। टीम ने दूसरी मंजिल के अलावा ऊपर की मंजिलों का मुआएना करने के बाद वहां से भी साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा पूरी इमारत का एक नक्शा भी तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग
- फोटो : जी पॉल
कहीं ऐसा तो नहीं था कि इमारत में बिजली के तार खराब क्वालिटी के लगे?
उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली फायर सर्विस के अलावा बीएसईएस की टेक्निकल टीम मौके की जांच करने पहुंचेगी। टीम पूरी इमारत में लगे बिजली उपकरणों के लोड का पता लगाएगी। इसके अलावा इमारत में लगे बिजली के तारों की भी क्वालिटी को परखा जाएगा। कहीं ऐसा तो नहीं था कि इमारत में बिजली के तार खराब क्वालिटी के लगे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वैसे तो इस बात की पूरी संभावना है कि आग एसी में ब्लास्ट के बाद लगी। लेकिन आग की सही वजहों का पता लगाने के लिए टीम को समय लगेगा। इस बीच पुलिस नवीन के परिवार और उनकी नौकरानियों से भी बातचीत कर आग लगने की वजहों का पता लगाने का प्रयास करेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
4 of 5
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कहीं नाले की वजह से तो नहीं हुआ एसी में ब्लास्ट?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमूमन नाले के किनारे लगे एसी में गैस लीक होने की संभावना 90 फीसदी से ज्यादा होती है। गैस लीक होने के कारण एसी का ऑयल भी गैस के साथ निकल जाता है। ऐसे में एसी का कंप्रेशर जरूरत से ज्यादा हीट होने लगता है। इसकी वजह से भी एसी में ब्लास्ट की संभावना बन जाती है। अधिकारी ने बताया कि नाले के पास हाइड्रोजन सल्फाइड जैसी विषैली गैस वातावरण में मौजूद होती हैं। इस गैस की वजह से एसी में लगे तांबे के पाइप और कंडेंसर गल जाते हैं। इनकी वजह से ही एसी की गैस लगभग हर साल निकल जाती है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि विवेक विहार हादसे के पीछे भी तो कहीं यह कारण तो नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में चली गई थी नौ लोगों की जान?
बता दें कि विवेक विहार के पॉश एरिया बी-ब्लॉक में रविवार तड़के एक चार मंजिला मकान में आग लग गई थी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत कुल 9 लोगों की जान चली गई। करीब छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस व दमकल की टीम ने 15 लोगों को ऊपरी मंजिलों से सुरक्षित निकाला। आग लगने के पीछे एसी ब्लास्ट को बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।