सब्सक्राइब करें

Weather Update: समय से पहले देश में पहुंचा मानसून, जुलाई में अच्छी बारिश के आसार, किसानों के लिए ये है चिंता की बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Jul 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
Weather Update Today Monsoon reached entire country ahead of time Chance of good rain in July
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

गुजरात और राजस्थान में मौसमी बारिश के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, आठ जुलाई की सामान्य तिथि से छह दिन पहले शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है। लेकिन इस सीजन में बारिश का औसत पांच फीसदी कम है। दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश में कृषि उत्पादन और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण मानसून सामान्य से तीन दिन पहले 29 मई को दक्षिणी केरल राज्य के तट पर पहुंचा था।

Trending Videos
Weather Update Today Monsoon reached entire country ahead of time Chance of good rain in July
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
आशाजनक शुरुआत के बाद बारिश में धीरे-धीरे कमी आई है। जून में आठ फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा और जुलाई में अच्छी बारिश होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update Today Monsoon reached entire country ahead of time Chance of good rain in July
किसान - फोटो : अमर उजाला
मानसून की बेरुखी से खरीफ की फसल पर असर  
जून में मानसून की बेरुखी खरीफ की बुवाई पर भारी पड़ी है। इस बार एक जुलाई तक बुवाई में पिछले साल के मुकाबले करीब 15.70 लाख हेक्टेयर यानी करीब 5.33 फीसदी की कमी आई है। इससे गेहूं की कम पैदावार की मार झेल रहे देश पर खरीफ फसलों की कम बुवाई का खतरा भी मंडराने लगा है, क्योंकि पिछले साल इसी समय हुई  294.42 लाख हेक्टेयर की बुवाई के मुकाबले  इस साल एक जुलाई तक 278.72 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की ही बुवाई हो पाई है। 
Weather Update Today Monsoon reached entire country ahead of time Chance of good rain in July
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

पंजाब, उत्तराखंड की तराई के इलाके और पश्चिम उत्तर प्रदेश का किसान अभी भी अच्छी और लगातार बारिश की बाट जोह रहे हैं। जून की सामान्य से कम बारिश की वजह से धान, ज्वार, रागी मक्का, मूंगफली और रामतिल की बुवाई पर व्यापक असर दिख रहा है।

विज्ञापन
Weather Update Today Monsoon reached entire country ahead of time Chance of good rain in July
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल के 12.27 लाख हेक्टेयर के मुकाबले अभी तक 10.57 लाख हेक्टेयर में अरहर की बुवाई हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed