सब्सक्राइब करें

Welcome Double Murder: रुपये न लौटाने पर शशांक ने हर्षित को डांटा था, सबक सिखाने के लिए दिया वारदात को अंजाम

शुजात आलम, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 18 Aug 2022 04:19 AM IST
सार

पुलिस को पता चला है कि हर्षित इग्नू से बीसीए कर रहा था। अमीर बनने के चक्कर में उसने पढ़ाई छोड़कर ब्याज पर पैसे देने का काम शुरू कर दिया। उसके पिता ऑटो चालक हैं जबकि परिवार में मां और एक बहन हैं।

विज्ञापन
Welcome Double Murder Shashank scolded Harshit for not returning the money
दोहरे हत्याकांड का आरोपी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

बीसीए बीच में छोड़ने वाला हर्षित खुद ब्याज पर रुपये उधार लेकर आगे उनको मोटे ब्याज पर देता था। शशांक का पूजा सामग्री के अलावा ब्याज पर रुपये देने का भी कारोबार है। कुछ समय पूर्व हर्षित ने शशांक से पांच लाख रुपये लिये थे, लेकिन वह वापस नहीं कर रहा था। इसको लेकर शशांक ने उसे बुरी तरह धमकाया था।

Trending Videos
Welcome Double Murder Shashank scolded Harshit for not returning the money
Delhi Double Murder - फोटो : अमर उजाला

शशांक और सार्थक 12 अगस्त को घूमने चले गए। शशांक ने वापस आकर रुपयों का हिसाब करने और देखने के लिए कहा था। इस बात का बदला लेने के लिए उसने हत्याकांड और लूटपाट की साजिश रच ली। इसके लिए 13 अगस्त को वह सदर बाजार गया। वहां से 300 रुपये में एक बड़ा चाकू खरीदकर लाया। शाम के समय वह बहाने से घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। बाद में वह फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Welcome Double Murder Shashank scolded Harshit for not returning the money
Delhi Double Murder - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने लूटपाट के बाद पूरे घर का सामान उथल-पुथल कर दिया। पुलिस को ऐसा लगे कि किसी ने छत के रास्ते चुपचाप आकर वारदात को अंजाम दिया, इसलिए आरोपी छत का दरवाजा खोलने के लिए ऊपर गया। वहां वह छत के दरवाजे के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हर्षित को लगा कि वह सीसीटीवी की वजह से पकड़ा जाएगा।

Welcome Double Murder Shashank scolded Harshit for not returning the money
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में हत्या करने के अगले दिन दोबारा वह डॉली के घर पहुंचा। वहां उसने छत के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने के अलावा बाकी कैमरे भी तोड़े डाले। हर्षित को यह पता था कि मेन गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब है। इसलिए उसने मेन गेट का इस्तेमाल किया। डॉली के घर के मेन गेट पर ऑटोमेटिक लॉक लगा था। हल्का सा इशारा होने पर दरवाजा अंदर से खुद ही बंद हो जाता था। बाहर से गेट खोलने के लिए चाबी का इस्तेमाल करना पड़ता था। हर्षित के पास डॉली के मेन गेट की दूसरी चाबी मौजूद थी।

विज्ञापन
Welcome Double Murder Shashank scolded Harshit for not returning the money
मृतक बुजुर्ग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शक के आधार पर जब हर्षिक का मोबाइल चेक किया तो पता चला कि वह अपने मोबाइल पर गूगल की मदद से घर में सोना ढूंढने की तरकीब खोज रहा था। इसके अलावा उसने गूगल की मदद से ही सोने के बदले कैश देने वाली दुकानों का भी पता किया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed