फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा के विरोध में AAP का देशभर में संसद से सड़क तक जबरदस्त प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

Tue, 25 Jul 2023 09:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 25 Jul 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
AAP tremendous protest from Parliament to the road across the country in protest against Manipur violence
आप का मणिपुर हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty

आम आदमी पार्टी ने मणिपुर में हो रही हिंसा और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ मंगलवार को राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश संयोजक गोपाल राय के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। 

AAP tremendous protest from Parliament to the road across the country in protest against Manipur violence
गोपाल राय - फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty
उन्होंने मणिपुर पर प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हुई दरिंदगी पर प्रनानमंत्री अपनी चुप्पी तोड़े या फिर गद्दी छोड़े। गोपाल राय ने कहा कि प्रधानमंत्री को वोट मांगने के लिए पूरे देश में जाने और विदेशों में घूमने का मौका मिल जाता है, लेकिन मणिपुर पर वह छुप कर बैठे हुए हैं। 
AAP tremendous protest from Parliament to the road across the country in protest against Manipur violence
आप हरियाणा का मणिपुर हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty
इतना ही नहीं, संसद में मणिपुर के लोगों की आवाज उठाने पर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। यह देश संजय सिंह का निलंबन वापस मांग रहा है। प्रधानमंत्री डरे नहीं, संसद में सामने आए और मणिपुर में शांति बहाली की कार्य योजना के बारे में देश को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
AAP tremendous protest from Parliament to the road across the country in protest against Manipur violence
आप छत्तीसगढ़ का मणिपुर हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty
उन्होंने कहा कि आज मणिपुर के लोग बड़ी पीड़ा से गुजर रहे है, वहींभाजपा के नेता कहते है कि मणिपुर की चर्चा करनी है तो राजस्थान की भी चर्चा करो। भाजपा से कहना है कि यह देश जहां पर भी बेटियों की आबरू पर संकट आता है, उस पर चर्चा करना चाहता है। 
विज्ञापन
AAP tremendous protest from Parliament to the road across the country in protest against Manipur violence
आप गुजरात का मणिपुर हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty

तीन महीने से मणिपुर के लोग दर्द को महसूस कर रहे है। अगर प्रधानमंत्री को लगता है कि चुप्पी साध कर मणिपुर के दर्द को नजरअंदाज कर देंगे तो यह देश में संभव नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed