Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
Delhi Hotel Fire New Update Fire caused by an explosion in an electric stove Hotel Chef Kesar Negi stated
{"_id":"6a20e47927d3c70e650f955f","slug":"delhi-hotel-fire-new-update-fire-caused-by-an-explosion-in-an-electric-stove-hotel-chef-kesar-negi-stated-2026-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Hotel Fire: तंदूर बना होटल फ्लोरिश स्टे, 21 जिंदगियां राख, सामने आया आग लगने का कारण; खुद शेफ ने बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Hotel Fire: तंदूर बना होटल फ्लोरिश स्टे, 21 जिंदगियां राख, सामने आया आग लगने का कारण; खुद शेफ ने बताया
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 04 Jun 2026 08:50 AM IST
सार
दिल्ली के होटल अग्निकांड में आग लगने का कारण सामने आया है। होटल बिना फायर एनओसी के चल रहा था। होटल फ्लोरिश स्टे को छह कमरों की अनुमति थी लेकिन 25 रूम बना दिए गए। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 14
Delhi Hotel Fire
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राष्ट्रीय राजधानी में दिल दहला देने वाले हादसे में मालवीय नगर के होटल में लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली। इनमें 12 विदेशी नागरिक हैं। घनी आबादी वाले इलाके हौज रानी स्थित होटल फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में बुधवार सुबह लगी आग में कम से कम 28 लोग घायल हैं। इनमें 8 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। राहत और बचाव के दौरान पुलिस समेत 13 बचावकर्मी भी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और बीएनएस की अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर देर रात होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली सरकार ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल बिना फायर एनओसी के चल रहा था।
2 of 14
दिल्ली के होटल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आग होटल के बेसमेंट स्थित रेस्तरां में सुबह करीब 8:30 बजे लगी और तेजी से ऊपरी मंजिलों पर बने कमरों और बेसमेंट तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि भूतल पर सीढ़ी के पास रखे सामान में आग लगी और तेजी से पूरी इमारत को अपने चपेट में ले लिया। इससे होटल में रह रहे लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। दहशत के चलते जान बचाने के लिए लोग भागने लगे, लेकिन आग की लपटों में घिर गए।
Trending Videos
3 of 14
दिल्ली के होटल में लगी आग, जान बचाने के लिए गुहार लगाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
पूरी इमारत में धुआं फैलने से लोगों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। इमारत में प्रवेश और निकास के लिए सिर्फ एक ही रास्ता था, जिसका दरवाजा सेंसर से खुलता और बंद होता था। आग लगने से सेंसर ने काम करना बंद कर दिया। घबराहट के बीच कई लोग जान बचाने के लिए तीसरी और चौथी मंजिल से कूद गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
दिल्ली के होटल में लगी आग, जान बचाने के लिए कूदते लोग
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने सड़क पर बिछा दिए गद्दे
इस बीच, स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछा दिए, जिस पर कई लोगों ने छलांग लगाई। इससे कई लोगों की जान बच गई, हालांकि उन्हें चोटें भी आई। पुलिस के अनुसार, राहत और बचाव कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से होटल में फंसे 49 लोगों को मैक्स, एम्स और सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
5 of 14
दिल्ली के होटल में लगी आग,बचने के लिए जद्दोजहद करता फंसा शख्स
- फोटो : अमर उजाला
इनमें से 21 को बचाया नहीं जा सका। बाकी घायलों में आठ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ज्यादातर मरीजों की मौत दम घुटने और जलने से हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।