Bhopal Gas Tragedy: 02 दिसंबर से लेकर 03 दिसंबर, 1984 को हुई भोपाल गैस त्रासदी दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक है। इस दुर्घटना की भीषणता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसमें दो ही रातों में करीब 16,000 लोगों की जान चली गई। यह दुर्घटना भोपाल स्थित औद्योगिक संयंत्र अमेरिकी फर्म यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन की भारतीय सहायक कंपनी से लगभग 45 टन खतरनाक मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) गैस लीक होने के कारण हुई थी। जहरीली गैस के संपर्क में आए अन्य लोग जो बच गए थे, उन्हें सांस की समस्या, आंखों में जलन या अंधापन, और अन्य विकृति जैसी बीमारियां हो गई। आगे तस्वीरों में देखिए आज उस फैक्ट्री की क्या हालत है।
Bhopal Gas Tragedy: वो रात जब नींद से कभी नहीं जागे 16000 लोग, जिस फैक्ट्री से गैस लीक हुई आज ऐसी है उसकी हालत
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sat, 02 Dec 2023 06:46 PM IST
सार
Bhopal Gas Tragedy: 02 और 03 दिसंबर 1984 की रात भोपाल में यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन से 45 टन मिथाइल आइसोसाइनेट कीटनाशक लीक हो गई थी। इसके कारण 16,000 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X