फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bihar Board 10th Toppers: शिवांकर कुमार बने बिहार बोर्ड 10वीं में स्टेट टॉपर, देखिए मेधाविधों की तस्वीरें

Sun, 31 Mar 2024 04:01 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 31 Mar 2024 04:01 PM IST
सार

Bihar Board Matric Result 2024 Toppers List: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल टॉप 10 की सूची में 51 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। वहीं, टॉप-5 में इस साल 10 विद्यार्थियों ने जगह बनाई।

विज्ञापन
BSEB 10th Results 2024 out, Shivankar is first topper, Check Bihar Board Matric Toppers List Here
Bihar Board 10th Toppers List, बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट - फोटो : Amar ujala
बिहार बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष ने मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा की है। इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड अध्यक्ष ने बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स के नाम की भी घोषणा कर दी है। इस साल टॉप 10 की सूची में 51 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। वहीं, टॉप-5 में इस साल 10 विद्यार्थियों ने जगह बनाई।

इस वर्ष कैसा रहा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

BSEB 10th Results 2024 out, Shivankar is first topper, Check Bihar Board Matric Toppers List Here
Bihar Board 10th Result 2024 - फोटो : Amar ujala
इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। कुल 13,79,842 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिसमें से 6,80,293 छात्र और 6,99,549 छात्राएं हैं। इस साल लड़कों के मुकाबलें लड़कियां अधिक संख्या में उत्तीर्ण हुई। इस साल पास प्रतिशत 82.91 फीसदी रहा। परीक्षा में कुल 16,64,252 छात्र शामिल हुए, जिसमें से 8,58,785 छात्राएं और 8,05,467 छात्र थे। प्रथम श्रेणी में कुल मिलाकर 4,52,302 स्टूडेंट्स पास हुए। द्वितीय श्रेणी से 5,24,965 स्टूडेंट्स पास हुए। वहीं, 3,80,732 स्टूडेंट्स की थर्ड डिवीजन आई है।

टॉप-10 में 51 तो टॉप-5 में 10 विद्यार्थी

BSEB 10th Results 2024 out, Shivankar is first topper, Check Bihar Board Matric Toppers List Here
Bihar Board 10th 2024 Toppers - फोटो : Amar ujala
आज जारी टॉप 10 की सूची में 51 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। प्रथम 05 स्थान पर 10 विद्यार्थी तथा रैंक 06 से 10 में 41 विद्यार्थी हैं। वहीं, बात अगर रैंक की करें तो रैंक के नजरिए से टॉप-3 में 6 विद्यार्थी शामिल हैं। 1 छात्र को रैंक-1 मिली है और रैंक-2 भी एक ही छात्र को मिली है। नहीं तीसरी रैंक पर संयुक्त रूप से चार विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार बोर्ड 10वीं स्टेट टॉपर

BSEB 10th Results 2024 out, Shivankar is first topper, Check Bihar Board Matric Toppers List Here
Bihar Board Result 2024 Toppers List - फोटो : Amar ujala

जिला स्कूल, पूर्णिया के शिवांकर कुमार (रोल कोड- 11001, रौल नं०- 2400123) ने कुल 489 अंक (97.80%) प्राप्त कर वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2024 में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन

बिहार बोर्ड 10वीं सेकंड टॉपर

BSEB 10th Results 2024 out, Shivankar is first topper, Check Bihar Board Matric Toppers List Here
Bihar Board Result 2024 Toppers List - फोटो : Amar ujala

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023-24 के दूसरे टॉपर आदर्श कुमार हैं। वह समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के दमदम गांव के रहने वाले हैं। आदर्श ने मैट्रिक परीक्षा में 488 अंकों के साथ राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed