सब्सक्राइब करें

After Board Exam: सिर्फ रिजल्ट का इंतजार क्यों? अब खुद को अपग्रेड करने का समय; नई स्किल्स से खोलें नए मौके

सुनंदा राव, कॅरिअर सलाहकार Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 04 Apr 2026 12:31 PM IST
सार

Learn New Skills After Exams: बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद ज्यादातर छात्र सिर्फ रिजल्ट का इंतजार करते हैं, लेकिन यह समय खुद को बेहतर बनाने का सुनहरा मौका है। इस दौरान नए कौशल सीखकर आप अपने भविष्य के लिए बेहतर अवसर तैयार कर सकते हैं और करियर में आगे बढ़ने की मजबूत नींव रख सकते हैं।

विज्ञापन
Board Exams Are Over: Use This Time to Build Skills and Explore New Opportunities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

Board Exam Results Waiting Time: बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। इस वर्ष परीक्षा देने वाले छात्रओं के पास परिणाम आने तक कुछ दिनों का समय बाकी है, जिसमें वे आराम के साथ-साथ खुद पर भी ध्यान दे सकते हैं। इतनी मेहनत के बाद यह समय छात्रों के लिए खुद को तरोताजा रखने और खुश रहने का अच्छा अवसर है। हालांकि जितना जरूरी आराम करना है, उतना ही जरूरी खाली समय का सही उपयोग करना भी है। ऐसे में कुछ नया सीखने या करने की कोशिश करें, ताकि आपके कौशल और बेहतर हो सकें। यदि आपने अपनी बोर्ड परीक्षाएं दे ली है, तो यह समय अपने व्यक्तिाय और भविष्य को संवारने का बेहतरीन अवसर है।

Trending Videos
Board Exams Are Over: Use This Time to Build Skills and Explore New Opportunities
- फोटो : freepik

खास गतिविधियों से जुड़ें

यदि आपकी किसी खास गतिविधि में रुचि है, तो उसे सीखने के लिए यह सबसे उपयुक्त समय है। अपने शौक से जुड़े किसी कोर्स में शामिल होकर आप अपनी छिपी प्रतिभा को निखार सकते हैं। परीक्षा परिणाम आने तक इस समय का सही उपयोग करने का यह एक शानदार तरीका है। साथ ही, ऐसे कोर्सेज में शामिल होकर आप नए लोगों से मिल सकते हैं और नए दोस्त भी बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Board Exams Are Over: Use This Time to Build Skills and Explore New Opportunities
- फोटो : freepik

किताबें पढ़ें

खाली समय में ज्ञान और शब्दावली बढ़ाने के लिए किताबें पढ़ने की आदत विकसित करें। यदि आपको पढ़ना पसंद है, तो बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के कुछ दिनों पहले का पूरा उपयोग करते हुए अधिक से अधिक किताबें पढ़ें। यदि पढ़ने में रुचि न भी हो, तो भी रोज कम से कम एक घंटा कुछ न कुछ जरूर पढ़े। यह आदत धीरे-धीरे आपकी रुचि और समझ, दोनों को बढ़ाएगी।

Board Exams Are Over: Use This Time to Build Skills and Explore New Opportunities
- फोटो : freepik

एनजीओ के साथ काम करें

किसी स्थानीय गैर-सरकारी संगठन (NGO) से जुड़कर सामाजिक कार्यों में योगदान दें। जरूरतमंदों की मदद, सहयोग और सेवा के माध्यम से आप समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। साथ ही, ऐसे कार्यों से प्राप्त प्रमाण पत्र आपके कॅरिअर के लिए भविष्य में बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं।

  • परीक्षा के बाद खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा रखने के लिए पर्याप्त आराम करें।
  • पढ़ाई या अन्य पसंदीदा गतिविधियों में समय बिताकर खुद को खुश रखें।
  • कोडिंग, नई भाषा या किसी अन्य उपयोगी स्किल को सीखकर अपनी जानकारी बढ़ाएं।
  • कोर्स या कॅरिअर से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान देकर अपने आने वाले समय को बेहतर बनाएं।
  • एनजीओ से जुड़कर सामाजिक कार्य करके आप मूल्यवान अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Board Exams Are Over: Use This Time to Build Skills and Explore New Opportunities
- फोटो : freepik

कोई नई भाषा सीखें

बोर्ड परीक्षा के बाद आप किसी विदेशी भाषा को सीख सकते हैं। विदेश में पढ़ाई या नौकरी के दौरान किसी विदेशी भाषा की जानकारी आपके बेहद काम आ सकती है। इसके अलावा, यह समय अपने कॅरिअर के बारे में सोचने और सही निर्णय लेने के लिए सबसे उपयुक्त है। यदि आप स्वयं निर्णय नहीं ले पा रहे हैं, तो किसी कॅरिअर काउंसलर से सलाह ले सकते हैं, जिससे आप अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार सही कॅरिअर का चयन कर सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed