{"_id":"6a84a04176a38c5fca02dba8","slug":"rs-470-lakh-siphoned-off-under-the-pretext-of-activating-a-banking-app-fir-registered-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-127397-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बैंक एप चालू करने के नाम पर 4.70 लाख रुपये उड़ाए, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बैंक एप चालू करने के नाम पर 4.70 लाख रुपये उड़ाए, प्राथमिकी दर्ज
Tue, 18 Aug 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। एसबीआई बैंक का मोबाइल एप चालू कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक ग्रामीण के खाते से 4,69,999 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुस्योली निवासी दिनेश चंद्र जोशी पुत्र भोला दत्त जोशी ने कांडा थाने में तहरीर देकर बताया कि 12 अगस्त की शाम उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई हेडक्वार्टर का अधिकारी बताया। कहा कि उनके बैंक का मोबाइल एप बंद पड़ा है, जिसे चालू करवाने के लिए फोन किया गया है। ग्रामीण उसके झांसे में आ गया।आरोपी ने विश्वास में लेकर उससे बैंक खाता, आधार संख्या और एटीएम कार्ड से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली। इसके तुरंत बाद उनके खाते से रुपये कट गए। ग्रामीण ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद पीड़ित को तहरीर देकर मामले की जांच करने और गायब रकम सुरक्षित लौटाने की मांग की।
पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
-मनीष शर्मा, सीओ, बागेश्वर