फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   After the fraud involving five teachers in Kapkot, attention has now shifted to the documents in Bageshwar and Garur.

Bageshwar News: कपकोट में पांच शिक्षकों के फर्जीवाड़े के बाद अब बागेश्वर और गरुड़ के दस्तावेजों पर टिकीं निगाहें

Tue, 18 Aug 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 18 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
After the fraud involving five teachers in Kapkot, attention has now shifted to the documents in Bageshwar and Garur.
बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक में नवनियुक्त पांच प्राथमिक शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद अब शिक्षा विभाग में जांच का दायरा तेजी से बढ़ने लगा है। रामनगर स्थित उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से कपकोट के पांच शिक्षकों के दस्तावेजों को कूटरचित करार दिए जाने की पुष्टि के बाद, अब जिले के अन्य ब्लॉकों में तैनात शिक्षकों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार कपकोट ब्लॉक से 10 से अधिक शिक्षकों के प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए बोर्ड को भेजे गए थे, जिनमें से पांच में धांधली की पुष्टि हो चुकी है। इस कार्रवाई के बाद विभाग ने बागेश्वर ब्लॉक से भी आठ शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेज जांच के लिए रामनगर बोर्ड भेज दिए हैं। गरुड़ ब्लॉक से भी संदिग्ध प्रमाण पत्रों को चिह्नित कर जल्द बोर्ड भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जनवरी माह में नियुक्त हुए कुल 86 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया अब पूरी तरह से जांच के दायरे में आ गई है।
विज्ञापन


कपकोट के मामले के बाद अन्य ब्लॉकों से भी रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। रामनगर बोर्ड से जैसे-जैसे सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त होगी, उसी आधार पर आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


..आशाराम, प्रभारी सीईओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed