फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand to improve the economics of magnesite and hold a board meeting.

Bageshwar News: मैग्नेसाइट की आर्थिकी सुधारने और बोर्ड बैठक कराने की मांग

Tue, 18 Aug 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 18 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Demand to improve the economics of magnesite and hold a board meeting.
बागेश्वर। झिरौली स्थित अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रही है। कर्मचारियों ने जिला कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सिडकुल के निदेशक को ज्ञापन भेजकर फैक्टरी की आर्थिकी सुधारने और बोर्ड बैठक करवाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि छह जनवरी 2025 को उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मैग्नेसाइट लिमिटेड में खनन कार्य पूरी तरह ठप हो गया। लंबे समय से उत्पादन बंद रहने से कंपनी की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती गई। एक वर्ष से अधिक समय से खनन बंद रहने के कारण कंपनी को अब तक करीब 20 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। लंबे समय से मशीनों और प्लांट के बंद रहने से जेसीबी समेत अन्य महंगे उपकरणों के खराब होने की आशंका भी है। बताया कि करीब 80 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने के कारण फैक्टरी की विद्युत आपूर्ति काट दी है। बिजली नहीं होने के कारण कंपनी को दोबारा काम शुरू करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने 10 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज देने, चार महीने के लिए बिजली बहाल करने, हाईकोर्ट में प्रभावी पैरवी कराने की मांग की है। इस मौके पर अध्यक्ष शांति लाल, मंत्री गायत्री प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed