UPPSC PCS Exam 2018 में बदलाव, शामिल किए गए ये नए पद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस के तहत 50 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अपनी वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग के कैलेंडर में परीक्षा 19 अगस्त को प्रस्तावित है। पीसीएस के साथ सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) के 16 और क्षेत्रीय वन संरक्षक (आरएफओ) के 76 पदों के लिए भी आवेदन शुरू हो गया है। पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा एक साथ होगी, जो 19 अगस्त को प्रस्तावित है।
आवेदन की अंतिम तारीख 6 अगस्त है, जबकि ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि दो अगस्त निर्धारित की गई है। पीसीएस परीक्षा इस बार आईएएस की तर्ज पर होगी और इसके लिए आयोग ने नया पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। इस बार लोअर सबऑर्डिनेट के कई पद पीसीएस में शामिल कर लिए गए हैं।
इनमें अधिशासी अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, क्षेत्रीय राशनिंग अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर विकास, सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान, श्रम प्रवर्तन अधिकारी और आबकारी निरीक्षक के पद शामिल हैं। इस बार राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के प्रधानाचार्य, वरिष्ठ प्रवक्ता डायट, जिला विद्यालय निरीक्षक (बीएसए)/सह जिला विद्यालय निरीक्षक (एडीआईओएस) एवं अन्य समकक्षीय प्रशासनिक पदों पर भी पीसीएस परीक्षा के माध्यम से भर्ती होगी।
ग्रेड-पे के आधार पर शामिल हुए नए पद
- आयोग ने ग्रेड-पे के आधार पर नए पदों को पीसीएस में शामिल किया है। ग्रेड-पे रुपये 4600 (केवल नायब तहसीलदार ग्रेड-पे रुपये 4200) से लेकर ग्रेड-पे रुपये 5400 तक के पदों को पीसीएस में शामिल किया गया है।
प्रमुख पदों का विवरण
एसडीएम-119
डिप्टी एससपी-94
आबकारी निरीक्षक-146
प्रधानाचार्य जीआईसी- 62
जिला सूचना अधिकारी- 43
बीडीओ-6
उप निबंधक-21
खाद्य सुरक्षा अधिकारी- 58
कमेंट
कमेंट X