सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा : प्रियंका गांधी ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, परीक्षाएं रद्द करने की रखी मांग

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 11 Apr 2021 05:24 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोविड-19 के संक्रमण के खतरे को देखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन
CBSE Board Exam News Update Priyanka Gandhi wrote to Education Minister Nishank seeking cancellation of the CBSE exams
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala

देश में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर सियासत गरमाने लगी हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार के खतरे को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने रविवार, 11 अप्रैल, 2021 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र भी लिखा है। पत्र में प्रियंका ने कहा कि भीड़-भाड़ वाले परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना असंभव होगा। ऐसे में सरकार को परीक्षाओं को लेकर राहत वाले कदम उठाना चाहिए। 

Trending Videos
CBSE Board Exam News Update Priyanka Gandhi wrote to Education Minister Nishank seeking cancellation of the CBSE exams
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा - फोटो : social media

मंत्री को लिखे अपने पत्र में प्रियंका वाड्रा ने चेताया कि महामारी के तेजी से बढ़ते मामलों के दौरान बच्चों को इन परीक्षाओं में बैठने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यदि किसी भी परीक्षा केंद्र एक बड़ी संख्या में बच्चों के परीक्षा में भाग लेने पर कोई भी महामारी से संक्रमित होता है तो इसके लिए सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और सीबीएसई बोर्ड इस बात पर विचार करना चाहिए कि क्या वे इस महामारी से प्रभावित होने वाले छात्रों या अन्य लोगों के लिए कानूनी दायित्व के लिए तैयार हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE Board Exam News Update Priyanka Gandhi wrote to Education Minister Nishank seeking cancellation of the CBSE exams
सीबीएसई - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि देश भर में कोविड-19 के एक लाख से अधिक मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। ऐसे में, लाखों अभिभावकों ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच बच्चों के परीक्षाओं में शामिल होने पर संक्रमण की चपेट में आने की आशंका व्यक्त की है। इस तरीके से छात्र महामारी से बुरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि छात्रों की आशंका वाजिब है क्योंकि जानलेवा महामारी के साये में परीक्षा देना बच्चों में अनावश्यक तनाव पैदा करेगा। इससे विद्यार्थियों की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की क्षमता पर भी असर पड़ेगा। पत्र में प्रियंका ने कहा, वे सही मायने में मौजूदा परिस्थितियों में परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, मुझे उम्मीद है कि सरकार स्कूल, छात्रों और उनके माता-पिता के साथ संवाद कायम करेगी, ताकि उनके शैक्षणिक दायित्वों को पूरा करने के प्रति उनके लिए एक सुरक्षित रास्ता निकल सके। 

CBSE Board Exam News Update Priyanka Gandhi wrote to Education Minister Nishank seeking cancellation of the CBSE exams
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस महासचिव ने कहा, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के तौर पर बच्चों की सुरक्षा की चिंता और उनका मार्गदर्शन करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जहां एक ओर तकरीबन हर राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी दिशानिर्देश जारी हो रहे हैं, ऐसे में दूसरी ओर किस नैतिकता के साथ हम स्कूलों में बच्चों को कैसे एकत्रित होने को मजबूर कर सकते हैं।  
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 के संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक 10वीं कक्षा की परीक्षा चार मई से सात जून के बीच होगी, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा चार मई से 15 जून के बीच आयोजित की जाएगी। सीबीएसई अधिकारियों ने कहा है कि छात्रों के बीच सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए देश भर में परीक्षा केंद्रों की संख्या में 40 से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed