CISCE ISC Results 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से रविवार, 24 जुलाई को इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) यानी कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। परिणाम शाम पांच बजे जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, सीआईएससीई आईएससी कक्षा 12वीं का परिणाम काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट - cisce.org के माध्यम से देखा जा सकता है। यह पहली बार था कि काउंसिल की ओर से बोर्ड परीक्षाएं दो चरणों यानी सेमेस्टर मोड में आयोजित की गईं थीं।
ISC Results 2022: CISCE पांच बजे जारी करेगी आईएससी 12वीं का रिजल्ट, यहां ऐसे कर सकेंगे चेक
CISCE ISC Class 12th Result 2022 Date & Time: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से रविवार, 24 जुलाई को शाम पांच बजे इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) यानी कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
17 जुलाई को घोषित किया गया था ICSE का रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीआईएससीई (CISCE) के अधिकारी ने कहा कि आईएससी 12वीं का परिणाम 24 जुलाई को जारी किया जा सकता है। यदि किसी तकनीकी कारणवश नहीं आ पाया, तो परिणाम सोमवार, 25 जुलाई को घोषित कर दिया जाएगा।
इससे पहले काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा cisce.org और results.cisce.org पर इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ स्कूल एग्जाम (ICSE) यानी कक्षा 10वीं का परिणाम 17 जुलाई, 2022 को घोषित किया गया था। आईसीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम में पास प्रतिशत 99.97 फीसदी रहा था। आईसीएसई कक्षा 10वीं सेमेस्टर-2 के परिणाम भी सेमेस्टर-1 की तर्ज पर सभी छात्रों के लिए स्कूलों में भेजे जाएंगे।
CISCE Results: आईएससी सेमेस्टर-2 रिजल्ट वेबसाइट
cisce.org
results.cisce.org
results.nic.in
CISCE Results 2022: ऐसे देख सकेंगे आईएससी सेमेस्टर-2 परिणाम
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - results.cisce.org या cisce.org पर जाएं। -
आईएससी परिणाम लिंक का चयन करें और रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। -
अपनी विशिष्ट आईडी, रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें। -
CISCE ISC सेमेस्टर-2 का Result स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
आईएससी सेमेस्टर-2 का रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
CISCE Exam 2023: एक साथ होंगी परीक्षाएं, सिलेबस भी बदलेगा
CISCE शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के अंत में ICSE कक्षा 10वीं के साथ-साथ ISC कक्षा 12वीं के लिए केवल एक परीक्षा आयोजित करेगा। अगले साल सीआईएससीई (CISCE) भी फरवरी और मार्च 2023 के महीनों में वार्षिक परीक्षा आयोजित करने की योजना पर काम रहा है। सीआईएससीई की ओर से जारी हालिया एक बयान में कहा गया है कि काउंसिल द्वारा आईसीएसई और आईएससी दोनों कक्षाओं पर शैक्षणिक वर्ष 2023 के अंत में केवल एक ही परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। काउंसिल द्वारा ICSE और ISC बोर्ड 2023 की परीक्षाओं के लिए सिलेबस को भी संशोधित किया है।