मोबाइल से जुड़ी ऐसी कई भ्रांतियां हैं जिनके बारे में हर कोई बात करता है और उसे फॉलो भी करता है लेकिन आपको उन बातों को सही मान लेने से पहले जान लेना चाहिए कि कहीं ये केवल कोई अफवाह तो नहीं है तो चलिए हम आपको ऐसी ही 5 गलतफहमियों को बताने जा रहे हैं जो कि मोबाइल से जुड़ी हैं।
मोबाइल से जुड़ी ये हैं 5 गलतफहमियां, कहीं आपने भी तो सच नहीं मान ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादा मेगापिक्सल मतलब ज्यादा अच्छी फोटो
सेल्फी का जमाना है। ऐसे में जब भी आप कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो कैमरे के मेगापिक्सल सबसे पहले जानना चाहते हैं। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि जिस मोबाइल के कैमरा में ज्यादा मेगापिक्सल होते हैं उसमें फोटो क्वालिटी ज्यादा अच्छी होती है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ये बात बिलकुल गलत है। मेगापिक्सल तब ही मायने रखता है जब आप पिक्चर प्रिंट करवाते हैं। असल में फोटो की क्वालिटी मेगापिक्सल के अलावा और भी बहुत-सी चीजों पर डिपेंड करती है जैसे कैमरा लेंस, सेंसर, फोकस आदि।
दूसरा चार्जर यूज नहीं करना चाहिए
आपने ये बात कई बार सुनी होगी कि अपने फोन को कभी भी किसी दूसरे फोन या कंपनी के चार्जर से चार्ज मत कीजिए, केवल उसी चार्जर का यूज कीजिए जो इस फोन के साथ आया है। ये बात बिलकुल गलत है। आप किसी भी टाइप का चार्जर यूज कर सकते हैं, चाहे वो किसी भी कंपनी का हो बस ध्यान इस बात का रखना है कि जो दूसरा चार्जर हो वो डुप्लीकेट ना हो, बाकि कोई समस्या नहीं है।
रात भर चार्जिंग से खराब हो सकती है बैटरी
यह बात भी आपने कई बार सुनी होगी कि मोबाइल को रातभर चार्जिंग पर मत लगाइए नहीं तो आपका फोन खराब हो सकता है या उसकी बैटरी खराब हो सकती है। सच्चाई तो ये है कि आप मोबाइल को रातभर चार्ज कर सकते हैं इससे आपकी बैटरी को कुछ नहीं होगा। इसका कारण यह है कि आजकल के मोबाइल 'स्मार्ट' फोन होते हैं। आपका फोन यह पहचान लेगा कि यह फुल चार्ज हो गया है और खुद ही चार्जिंग बंद कर देगा।
फोन में जितने ज्यादा बार उतने अच्छे सिग्नल
आमतौर पर लोग मानते हैं कि मोबाइल में जितने ज्यादा बार होते हैं उतना अच्छा सिग्नल होता है लेकिन ऐसा नहीं है। मोबाइल में सिग्नल बार केवल ये बताते हैं कि आपका मोबाइल फोन उस नेटवर्क टावर से कितनी दूरी पर है। अगर आप टावर के एकदम पास जाकर फोन कॉल कर रहे हैं और उसी समय आपके उस इलाके में 4 हजार और लोग हैं जो कॉल करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपका नेटवर्क एकदम बिजी हो जाएगा और आपको कॉलिंग क्वालिटी एकदम खराब ही मिलेगी इसलिए इस गलतफहमी में मत रहिए।
कमेंट
कमेंट X